फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news,amanpur,kasganj,amampur kasganj,baranagar manfool,gram panchayat baranagar manfool,baranagar manfool kasganj

हमारे प्रधान: प्राचीन शिव मंदिर व कुआं है ग्राम पंचायत बारानगर मनफूल की पहचान

Fri, 18 Jun 2021 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
kasganj news,amanpur,kasganj,amampur kasganj,baranagar manfool,gram panchayat baranagar manfool,baranagar manfool kasganj
कासगंज के अमांपुर की ग्राम पंचायत बरबारा का प्राचीन शिव मंदिर। - फोटो : KASGANJ
अमांपुर(कासगंज)। विकास खंड की ग्राम पंचायत बारानगर मनफूल की पहचान प्राचीन शिव मंदिर और कुंआ है। इसके सुंदरीकरण की मांग ग्रामीणों ने की है। वहीं ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अनिल कुमारी ने ग्राम पंचायत में बारात घर, खड़ंजा नालियां व अन्य विकास कराकर आर्दश ग्राम पंचायत बनाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

गांव में प्राचीन शिव मंदिर काफी पुराना है। यहां गांव के साथ साथ आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पूजा अर्चना के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि को यहां मेले जैसा माहौल रहता है। वहीं यहां पुराना कुंआ भी हैं। मंदिर के सुंदरीकरण का आश्वासन ग्राम प्रधान ने दिया है। वहीं गांव में बारातघर, श्मशान घाट, खड़ंजा, नालियां सहित अन्य विकास कार्य कराकर ग्रामीणों को समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। प्रधान ने वंचितों पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत एक नजर में:
- 02 गांव हैं ग्राम पंचायत में
- 2200 की आबादी है ग्राम पंचायत की
- 1275 मतदाता हैं ग्राम पंचायत में
ग्राम प्रधान की शैक्षिक योग्यता - जूनियर हाईस्कूल
ग्राम प्रधान की प्राथमिकताएं-
- प्राचीन शिव मंदिर एवं कुंआ का सुंदरीकरण व बाउंड्रीवाल कराना
- बारातघर का निर्माण कराना, जिससे सामूहिक कार्यक्रमों में दिक्कतें न हों
- श्मशान घाट का निर्माण कराना व बाउंड्रीवाल कराना
- ग्राम पंचायत की जर्जर हुई सड़कों की मरम्मत व पुर्ननिर्माण
- नालियों का निर्माण कराकर गंदे पानी की निकासी का प्रबंधन
- सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना
ग्रामीणों की बात:
गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने धीरे-धीरे सफाई कराना शुरू कर दिया है। जिससे गंदगी की समस्या से निजात मिलने की युवा प्रधान से गांव के विकास की उम्मीद जागी है। - धर्मवीर शाक्य
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में प्राचीन शिव मंदिर और कुंआ का सुंदरीकरण और बाउंड्रीवाल कराया जाए। पूरे गांव में बिना भेदभाव के जरूरत के अनुसार ही विकास कार्यों को कराया जाए। - राजकुमार
गांव में विवाह एवं सामूहिक कार्यक्रमों के लिए कोई उचित स्थान नहीं है। गांव में एक बारात घर का निर्माण कराया जाए। वहीं श्मशान घाट का निर्माण कराकर बाउंड्रीवाल कराई जाए। - हरीओम शाक्य
ग्राम पंचायत में खराब हुई सड़कों की मरम्मत और टूटी हुई नालियों का निर्माण कराया जाए। जिससे गंदे पानी की निकासी हो सकें और गांव स्वच्छ रहे। - राजाराम शाक्य।

ग्राम प्रधान की बात:
ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए मुझे ग्राम प्रधान चुना है। ग्रामीणों की उम्मीद के अनुसार सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराऊंगी। वंचित पात्रों को सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिलाया जाएगा। - अनिल कुमारी, ग्राम प्रधान, बारानगर मनफूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed