फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: Milk, juice, powder being sold adulterated, 10 lakh fine against 27 adulterants

कासगंज: दूध, जूस, चूरन बिक रहे मिलावटी, 27 मिलावटखोरों के खिलाफ 10 लाख का जुर्माना

Mon, 15 May 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kasganj: Milk, juice, powder being sold adulterated, 10 lakh fine against 27 adulterants
कासगंज। जिले में मिलावटखोर बाज नहीं आ रहे हैं। दूध, जूस, चूरन, रिफाइंड, मिष्ठान में मिलावट कर बिक्री की जा रही है। विभाग से दायर मामलों में अपर जिलाधिकारी न्यायालय ने फैसला सुनाया है। न्यायालय ने ऐसे 27 मिलावटखोरों पर 10.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


इस्माइलपुर निवासी किशोरी लाल के अनारदाना गोली एवं स्पेशल हींग चूरन में मिलावट मिलने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगला चोखे गंगीरी अलीगढ़ निवासी रमेशचंद्र के दूध में मिलावट पर 25 हजार रुपये, एटा के मरथरा निवासी कल्लू के मिलावटी दूध पर 30 हजार रुपये, नदरई निवासी राहुल के मिल्ड फ्रेश पर 65 हजार रुपये, सहावर निवासी सैफ के मीठा कार्वोनेटेड पानी पर एक लाख एवं मैंगो ड्रिंक पर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


गंजडुंडवारा के सादाब के मीठा कार्वोनेटेड पानी पर 70 हजार रुपये, एटा के आगरा चुंगी रोड निवासी पंकज कुमार के मिक्स दूध पर 40 हजार, सोरों के मोहल्ला कटरा निवासी संजय के सेंधा नमक पर 70 हजार, नगरिया निवासी देवेंद्र के छुआरे पर 15 हजार रुपये, नगला लोधी निवासी भरत सिंह पर 45 हजार रुपये, पटियाली के झाऊझोर निवासी मनोज कुमार के सोयाबीन रिफाइंड पर 35 हजार रुपये, बहेडिया निवासी भीकम के मिक्स दूध पर 20 हजार रुपये, बिलराम के पीरजादा निवासी शिवम जैन के बूरा पर 18 हजार रुपये, मऊ समसपुर निवासी सौरंग सिंह के सरसों के तेल पर 20 हजार रुपये, अशोक नगर अस्तल रोड निवासी जगदीश की चेरी पर 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमांपुर इंद्रानगर गुड़ मंडी निवासी शिवम कुमार के रस्क पर 25 हजार रुपये, सोरों कटरा निवसी कन्हैयाल लाल के मखाने पर 18 हजार रुपये, नगला सीडर बजीरपुर निवासी मुनेश कुमार के मिक्स दूध पर 25 हजार रुपये, अमांपुर के लोधीपुर निवासी योगेंद्र के मिक्स दूध पर 25 हजार रुपये, गंजडुंडवारा के सनोड़ी निवासी धर्म सिंह के खुले मिक्स अचार पर 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अमांपुुुर गांधी नगर निवासी विनोद की बर्फी पर 25 हजार रुपये, खोजपुर लक्ष्मनपुर निवासी सत्यपाल के मिक्स दूध पर 18 हजार रुपये, सहावर मंदिर वाली गली निवासी शंभू दीक्षित के पनीर पर 25 हजार रुपये, सहावर मेन चौराहा निवासी गौरव के घेवर पर 25 हजार रुपये, जमालपुर निवासी ब्रजेेश कुमार के मिक्स दूध पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।


कोर्ट ने बिना पंजीकरण के कारोबार करने पर पीर छल्ला निवासी शरीफ पर 18 हजार रुपये, ढोलना निवासी फरहान पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि मिलावटी सामान बिक्री करने, बिना पंजीकरण के कारोबार करने पर कोर्ट ने कारोबारियों पर जुर्माने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed