फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj

Agra News: निकायों के 57 वार्डों में महिलाओं के हाथ रहेगी सत्ता, आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए करने लगीं तैयारी

Sat, 03 Dec 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
kasganj
कासगंज । जिले के निकायों के 57 वार्डों की सत्ता महिलाओं के हाथों में होगी। आरक्षण की प्रस्तावित सूची में ये सीटेें महिलाओं के हिस्से में आई हैं। महिलाओं और उनके परिजनों ने इन सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 10 स्थानीय निकाय हैं। इनमें तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतें हैं। इनमें 241444 मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 114810 है। निकायों में 158 वार्ड शामिल हैं। आरक्षण की प्रस्तावित सूची में 57 सीटें महिलाओं के हिस्से आई हैं। 10 वार्ड अनुसूचित जाति महिला, 14 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और 33 वार्ड सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

कासगंज, सोरों और गंजडुंडवारा नगर पालिका में 9-9 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। नगर पंचायत भरगैन व सहावर में 5-5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं बिलराम, मोहनपुर, सिढ़पुरा, पटियाली, अमांपुर नगर पंचायतों में महिलाओं के लिए 4-4 वार्ड आरक्षित हुए हैं। आरक्षण सूची जारी होने के बाद महिलाओं ने चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदले समीकरण में कोई पत्नी तो कोई मां और भाभी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में जुट गया है। वार्ड संख्या 22 निवासी शौबी बताते हैं कि पहले वह खुद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। अब वार्ड महिला आरक्षित हो गया है। इससे मां को चुनाव में उतारने का निर्णय लिया है। वार्ड 3 के गुरुपाल सिंह ने बताया कि वह खुद चुनाव लड़ना चाहते थे। वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया है। अब पत्नी को चुनाव लड़ाएंगे।
आरक्षण पद
अनुसूचित जाति महिला 10
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 14
सामान्य महिला 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed