{"_id":"62e980d669d5815b3f096baa","slug":"kasganj-inspector-s-wife-shot-herself-with-a-gun-instructions-for-investigation-of-the-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज : इंस्पेक्टर की पत्नी ने खुद को तमंचे से गोली मारकर दी जान, घटना की जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज : इंस्पेक्टर की पत्नी ने खुद को तमंचे से गोली मारकर दी जान, घटना की जांच के निर्देश
Wed, 03 Aug 2022 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाने के एसओ विवेक गुप्ता की पत्नी आरती (30) ने मंगलवार की रात तकरीबन दस बजे कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। खून से लथपथ आरती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी ने मामले में एसओ को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
इटावा जिले के भरसना निवासी विवेक गुप्ता सिकंदरपुर वैश्य थाने के एसओ है। उनकी शादी सात वर्ष पूर्व आरती निवासी औरैया के साथ हुई थीं। पत्नी थाना परिसर में आवास में रहती थी। हाल ही में वह आई थीं। किसी बात पर दोनों के बीच दिन में तकरार हुई थीं जिसके चलते आरती ने तमंचे से गोली खुद को मार ली।
विज्ञापन
फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी आवास के तरफ दौड़े जहां आरती छटपटा रही थीं। थोड़ी देर बाद ही मौके पर उनकी मौत हो गई। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मामले में एसओ को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन