फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj green cover

सेटेलाइट पर लौटने लगा कासगंज का ग्रीनकवर, रिपोर्ट ने दी गवाही

Mon, 21 Dec 2020 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
kasganj green cover
कासगंज में सेटेलाइट पर दिखाई देता गंगावन का ग्रीनकवर - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पेड़ों के अंधाधुंध कटान और फोरलेन की भेंट चढ़ी हरियाली के कारण सेटेलाइट से गायब हुआ कासगंज का ग्रीनकवर अब वापस लौटने लगा है। वन विभाग द्वारा हरियाली को दिए गए संरक्षण से सफलता मिलने लगी है। पर्यावरण को सबसे अधिक संजीवनी गंगा एवं भागीरथी वन से मिली है।
विज्ञापन

जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्षों से कवायद चल रही है लेकिन विकास के लिए पेड़ों पर जब आरी चली तो पर्यावरण दूषित हुआ और आंकड़े चौंकाने वाले आए। दो साल पहले फोरलेन के लिए काटे गए पेड़ों के कारण कासगंज जिले की सीमा में एक बड़ा वन क्षेत्र कम हो गया।
विज्ञापन

फोरलेन के लिए पेड़ काटे जाने से पहले सेटेलाइट पर कासगंज-बरेली मार्ग की हरियाली का एक बड़ा क्षेत्रफल दिखाई देता था, लेकिन पेड़ काटे जाने के बाद पिछले साल दिसंबर माह में जो रिपोर्ट आई। उसमें सेटेलाइट से यह हरियाली क्षेत्र गायब हो गया था। इसको लेकर जिला प्रशासन और वन विभाग चिंतित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2019 में स्थापित किया गया गंगावन इस ग्रीन कवर को वापस लाने का सारथी बन गया। वन विभाग को शासन से मिली रिपोर्ट के मुताबिक अब सेटेलाइट पर ग्रीन कवर दिखाई देने लगा है। गंगावन के अलावा भागीरथी वन भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में की जा रही पहल को मजबूती दे रहा है।
फिर भी जारी हैं विभाग के प्रयास
वन विभाग के प्रयास से भले ही ग्रीन कवर सेटेलाइट पर वापस लौट रहा हो, लेकिन विभाग फिर भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास जारी रखे हुए है। तभी तो अगले साल 21 लाख पौधेरोपित करने का लक्ष्य तय कर लिया गया है और पौधरोपण के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है।
यह वन क्षेत्र दे रहे अच्छे संकेत
चंदनपुर घटियारी में बना गंगावन, दतलाना में बने भागीरथी वन के अलावा कलक्ट्रेट में बनी वाटिका में पौधे अब वृक्ष बनने लगे हैं तो इन वन क्षेत्रों से सोरों क्षेत्र में गायब हुआ कासगंज का ग्रीनकवर अब वापस लौट रहा है।

तब की स्थिति-
- 100 मीटर चौड़ाई का ग्रीन कवर सेटेलाइट से हुआ था गायब।
- 12.29 प्रतिवर्ग किलोमीटर जिले के वन क्षेत्र में आई थी गिरावट।
- 3000 पेड़ फोरलेन के लिए जिले की सीमा में काटे गए थे।
अब की स्थिति
- 3.51 लाख पौधे भागीरथी वन में हो रहे हैं विकसित।
- 1.21 लाख पौधे गंगावन में वृक्ष बनकर पर्यावरण का कर रहे संरक्षण।
- 21 लाख पौधेे अगले साल जिले में रोपने का लक्ष्य है तय।
वर्जन-
- गंगावन के अलावा अन्य क्षेत्रों में वर्ष 2019 में जो पौधरोपण हुआ था। वे पौधे अब वृक्षों के रूप में विकसित हो रहे हैं। उससे ग्रीनकवर लौटने लगा है। शासन से संतोषजनक रिपोर्ट मिली है। भागीरथी वन भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर है- दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed