फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: Father kept preparing for marriage, daughter went with lover

कासगंज : पिता शादी की तैयारी करते रहे बेटी प्रेमी संग गई

Mon, 28 Nov 2022 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kasganj: Father kept preparing for marriage, daughter went with lover
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में पिता शादी की तैयारी करते रह गए, लेकिन बेटी प्रेमी के संग चली गई। वह पिता द्वारा उसकी शादी के लिए बनवाए गए जेवर और जमा की गई दो लाख रुपये की नकदी भी साथ ले गई। युवती की मां ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से युवती की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के युवती का गांव के ही युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी परिजन को हो गई। युवक के साथ प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर युवक का घर आना जाना भी बंद कर दिया गया। लेकिन फिर भी युवक-युवती चोरी छिपे फोन पर बात करते रहते। उसके पिता ने युवती की शादी की तैयारी शुरू कर दी। उसके लिए वर की तलाश करने के साथ ही जेवर आदि भी बनवाने शुरू कर दिए, जिससे जल्द से जल्द उसके हाथ पीले किए जा सकें। जिसकी भनक जब युवती को हुई तो वह 18 नवंबर की देर रात अचानक घर से गायब हो गई। जबकि दरवाजे के ताले लगे थे।
विज्ञापन

परिवारीजन ने जब छत पर जाकर युवती की तलाश की। छत पर सड़क की ओर लटकी साड़ी को देखकर उन्हें पता चला कि युवती इसी के सहारे घर से चली गई है। वह साथ जेवर और दो लाख रुपये की नकदी भी ले गई। पिता ने प्रेमी युवक के घर पर पूछताछ और रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो युवक के परिवारीजन ने कुछ घंटों का समय मांगा और युवती को वापस बुलाने की बात कही। बाद में वह भी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की मां ने प्रेमी, उसके पिता, मां और मामा के खिलाफ गंजडुंडवारा थाने में रविवार को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि सर्विलांस की मदद से युवती की तलाश की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर न्यायालय के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed