फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj farmers,inflation,NPK fertilizers,NP fertilizers

डीजल के बाद उर्वरकों के दामों में वृद्धि से किसान परेशान

Tue, 26 Oct 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
kasganj farmers,inflation,NPK fertilizers,NP fertilizers
कासगंज। डीजल पर मंहगाई की मार और बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों के लिए एनपीके एवं एनपी खाद के दामों में बढ़ोत्तरी ने परेशानी बढ़ा दी है। वहीं पहले की बुवाई का बीज खराब हो गया है। इससे किसानों को नई बुवाई करनी पड़ रही है। इससे किसानों को महंगाई और मौसम की दोहरी मार झेलने पड़ रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस तरह से एनपीके (नाइट्रोजन-फास्फोरस-पौटेशियम) एवं एनपी (नाइट्रोजन फास्फोरस) के दामों में वृद्धि ठीक नहीं हैं। एक ओर तो सरकार किसानों की आयु दोगुनी करने की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए उपयोगी खाद एवं डीजल के दामों पर लगातार वृद्धि हो रही है। जिले के किसानों ने दामों में कमी लाने की बात कही है। पोषक तत्वों के अनुपात के हिसाब से दो तरह की एनपीके खाद होती है। दोनों ही तरह के एनपीके के दामों में 265 रुपये प्रति 50 किलो की बोरी पर वृद्धि की गई है। नाइट्रोजन व फास्फोरस के साथ गंधक मिले एनपी खाद के दाम में 70 रुपये प्रति 50 किलोग्राम बोरी वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

डीजल पेट्रोल, बीज के दाम पहले से ही बढ़े हुए थे। अब एनपीके दामों में वृद्धि होने से फसलों की लागत बढ़ रही हैं। मौसम की मार से फसलें पहले ह खराब हो रही हैं। ऐसे में खाद के दामों में वृद्धि मुसीबत बढ़ाने वाली हैं। सरकार को खाद के दामों में कमी लाने के लिए उपाय करना चाहिए। -मोहर सिंह, नादरमई, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद की जब जरूरत होती है तो किल्लत का सामना करना होता है। खाद तय रेट पर नहीं मिलती। अक्सर ब्लैक में ही लेनी पड़ती हैं। बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद हुई। रबी की फसल का बुवाई तो बारिश से बीज मारा गया। वहीं खाद के दाम बढ़ने से लागत बढ़ रही है। - रामकिशोर, बरसौली, किसान
आंकड़ों की नजर में-
उर्वरक का नाम नए निर्धारित रेट
एनपीके (10:26:26) 1440
एनपीके (12:32:16) 1450
एनपी (20:20:0:13) 1220
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed