फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Election Result 2022 BJP candidate Hari Om Verma defeated SP candidate Satyabhan Shakya in Amanpur vidhansabha

Kasganj Election Result: अमांपुर में भाजपा ने 40 हजार से ज्यादा मतों से सपा प्रत्याशी को दी शिकस्त

Thu, 10 Mar 2022 08:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 08:48 PM IST
सार

अमांपुर विधान सभा में पहलीबार चुनाव मैदान में उतरे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरिओम वर्मा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सत्यभान शाक्य को हराया। हरिओम वर्मा को 95973 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी सत्यभान शाक्य को 52700 मत मिले। 

विज्ञापन
Kasganj Election Result 2022 BJP candidate Hari Om Verma defeated SP candidate Satyabhan Shakya in Amanpur vidhansabha
भाजपा प्रत्याशी हरिओम वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमांपुर विधानसभा में पहले चरण से ही कमल खिलना शुरू हो गया। जैसे-जैसे चक्र बढ़ते गए इसका केसरिया रंग गाढ़ा होता चला गया। साइकिल ने सातवें चक्र से रफ्तार पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन साइकिल फिर से पंक्चर हो गई। जबकि बसपा का हाथी कहीं भी मुकाबले में नहीं आया। वहीं, हाथ को मतदाताओं का साथ नहीं मिल पाया।

विज्ञापन

पहले चक्र से ही बढ़ाया जीत की ओर कदम

भाजपा प्रत्याशी हरिओम वर्मा ने पहले चक्र में 4509 वोट पाकर अपनी जीत की ओर कदम बढ़ा दिए। इस चक्र में सपा प्रत्याशी सत्यभान को 1834 तथा बसपा प्रत्याशी सुभाष शाक्य को1097 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या शर्मा मात्र 81 वोट ही पा सके। भाजपा प्रत्याशी सात चक्र तक लगातार अपनी बढ़त बनाते चले गए। इस चक्र तक भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी पर 13096 वोटों की बढ़त बना ली, जबकि आठवें चक्र में सपा की साइकिल ने रफ्तार पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। इस चक्र में सपा प्रत्याशी को 4886 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 1952 वोट ही मिल सके। जिससे भाजपा प्रत्याशी की जीत का अंतर घटकर 10160 रह गया।

विज्ञापन

9वें चक्र में सपा ने बनाई बढ़त 

इसके बाद 9वें चक्र में भी सपा ने भाजपा प्रत्याशी से अधिक वोट पाए। इस चक्र में सपा को 3083 एवं भाजपा को 2761 वोट मिले, जिससे जीत का अंतर घटकर 9838 रह गया, लेकिन दसवें चक्र से भाजपा प्रत्याशी ने फिर से सपा प्रत्याशी को पछाड़ना शुरू कर दिया। इस चक्र में सपा को 5501 एवं भाजपा को 6366 वोट मिले, जिससे जीत का अंतर बढ़कर 10695 पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा अंतिम परिणाम 

इसके बाद से भाजपा प्रत्याशी लगातार सपा प्रत्याशी पर भारी पड़ने लगे और जीत का अंतर बढ़ता चला गया। अंतिम चक्र में भाजपा ने 3820 वोट, सपा ने 736 वोट, बसपा ने 504 वोट और कांग्रेस ने 21 वोट प्राप्त किए। मतगणना के समाप्त होने तक भाजपा प्रत्याशी ने 95973 वोट, सपा प्रत्याशी ने 52700 वोट बसपा प्रत्याशी ने 35227 वोट एवं कांग्रेस प्रत्याशी ने 1337 वोट प्राप्त किए। 

अमांपुर विधानसभा

1- हरिओम वर्मा- भाजपा- 95973
2- सत्यभान शाक्य- सपा- 52700
3- सुभाष शाक्य- बसपा- 35227

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed