{"_id":"609bc1908ebc3e96fc0d820c","slug":"kasganj-corona-virus-update-news-three-died-due-to-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का प्रकोप: संक्रमण से दो महिलाओं सहित तीन की मौत, 109 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का प्रकोप: संक्रमण से दो महिलाओं सहित तीन की मौत, 109 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा
Wed, 12 May 2021 05:22 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 May 2021 05:22 PM IST
सार
जिला में 20 दिन बाद भी कोरोना से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार संक्रमित मौत के आगोश में समा रहे हैं। बढ़ती मौतों से लोगों में खौफ पैदा हो रहा है। वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम के हालत हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में कोरोना का तांडव बुधवार को भी जारी रहा। जिला अस्पताल पर दो महिलाओं सहित तीन कोरोना संकमितों की मौत हो गई। जबकि आक्सीजन लेवल कम होने से भी एक व्यक्ति की जिला अस्पताल पर मौत हो गई। जिससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 109 पर पहुंच गया। इन मौतों के बाद से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जिला में 20 दिन बाद भी कोरोना से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार संक्रमित मौत के आगोश में समा रहे हैं। बढ़ती मौतों से लोगों में खौफ पैदा हो रहा है। वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम के हालत हैं।
विज्ञापन
सोरों के नगला झद्दी निवासी 70 वर्षीय महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराय गया। काफी प्रयास के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। सुबह उनकी मौत हो गई। बिलराम गेट हुल्का मोड़ निवासी 56 वर्षीय महिला को पिछले कई दिनों से बुखार था। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह के समय उनकी मौत हो गई। नगला भट्ठा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने निजी चिकित्सक के इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरने लगा। मंगलवार की रात्रि को उनका ऑक्सीजन का स्तर घटकर 47 रह गया। इसके बाद परिजन उनको जिला अस्पताल ले गए, लेकिन परिजनों ने उनकी कोरोना की जांच नहीं कराई थी। रात में ही उन्होंने अस्पताल पर दम तोड़ दिया। इन मौतों के बाद से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पर कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है। अभी भी कई संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक इन संक्रमितों की सेहत सुधारने में जुटे हुए हैं-डा. अनिल कुमार, सीएमओ