{"_id":"604d06a78ebc3e5908694c61","slug":"kasganj-board-examination-only-teachers-who-register-online-details-will-be-able-to-give-duty-kasganj-news-agr4845189169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज : बोर्ड परीक्षा: ऑन लाइन व्यौरा दर्ज कराने वाले शिक्षक ही दे सकेंगे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज : बोर्ड परीक्षा: ऑन लाइन व्यौरा दर्ज कराने वाले शिक्षक ही दे सकेंगे ड्यूटी
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2021 को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए शासन ने एक और अहम निर्णय लिया है। इस बार परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन ब्यौरा दर्ज करने वाले शिक्षक ही कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर सकेंगे। वहीं पूर्व में शिक्षकों की जो सूची वेबसाइट पर अपलोड की गई है उसमें 20 मार्च तक संशोधन करने का मौका दिया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित की गई हैं। जिले में 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 38486 छात्र परीक्षा देंगे। कोरोना संकट के चलते इस बार परीक्षा केंद्र बढ़ने एवं कक्ष में परीक्षार्थियों की संख्या घटने से अधिक शिक्षकों की आवश्यकता होगी। ऐसे में केंद्र व्यवस्थापक कम योग्यता वाले शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक न बना लें इस बात को लेकर शासन पूरी तरह से सतर्क है। शासन ने इस बार परीक्षा में लगने वाले कक्ष निरीक्षक की तैनाती की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब विद्यालय के द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर ही कक्ष निरीक्षक नहीं बनाए जाएंगे। स्नातक या परास्नातक शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की दौड़ से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में वित्त विहीन विद्यालयों के अधिकांश शिक्षक कक्ष निरीक्षक नहीं बन सकेंगे। कक्ष निरीक्षक बनने के लिए शिक्षक का पूरा ब्यौरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
परीक्षार्थी हाईस्कूल 21482
परीक्षार्थी इंटर मीडिएट 17004
सेवानिवृत्त शिक्षक बन सकेंगे कक्ष निरीक्षक
बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक बनने के लिए सेवानिवृत हुए 70 साल तक के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनने का मौका दिया जाएगा। जो शिक्षक जिस विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं वहां के प्रधानाचार्य को अपना आवेदन देकर ब्यौरा को ऑनलाइन दर्ज कराना होगा।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक बनने को इस बार व्यवस्था में बदलाव किया गया हे। अब शिक्षक का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज होगा।- एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।