फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj amapur news cyber fraud

Agra News: साइबर ठगों ने एडवोकेट के खाते से उड़ाए 12.5 हजार

Sun, 07 May 2023 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
kasganj amapur news cyber fraud
अमांपुर। कस्बे के एक एडवोकेट के खाते से साइबर ठगों ने उनके खाते से 12.5 हजार रुपये उड़ा दिए। जब उनके पास बैंक से मैसेज इनबॉक्स में रुपये के निकालने का मैसेज आया तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। मामले की जानकारी बैंक शाखा प्रबंधक को और तहरीर अज्ञात के खिलाफ पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा के गांधी नगर निवासी कमल सक्सेना केनरा बैंक की शाखा में खाता है। उन्हें 4 मई मैसेज मिला कि उनके खाते से 12.5 हजार रुपये निकल गए हैं। साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर इसकी शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद के शाखा प्रबंधक को इसके बारे में बताया। जानकारी हुई कि मोबाइल बैंकिंग सर्विस के द्वारा उनके खाते रुपयों को स्थानांतरित किए गए हैं। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को देकर रूपये वापस दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उन्हांेने बताया कि लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी सावधानी ठगी से बचा सकती है। यदि ठगी हो जाए तो 1930 पर अपनी शिकायत तुरंत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बचे साइबर ठगी से-
- अपना मोबाइल बैंकिंग का पासवर्ड/पिन किसी के साथ शेयर न करें
- नेट बैंकिंग का पासवर्ड एवं एटीएम कार्ड की पिन समय समय पर बदलते रहें
- ओटीपी किसी के द्वारा पूछे जाने पर न बताएं
- अपनी बैंक संबंधी जानकारियां मोबाइल पर किसी से शेयर न करें
- ऋण देने, लॉटरी निकलने जैसे किसी भी लालच में न आएं, सावधनी बरतें अन्यथा ठगी का शिकार हो सकते हैं
- जरूरत होने पर गूगल पर बैंक के कस्टमर केयर का नंबर सर्च न करें। अधिकृत वेबसाइट पर देखें।
रिपोर्ट - देवेंद्र चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed