{"_id":"61b853345b593c44450dad05","slug":"kasganh-sp-take-action-against-crime-control-in-up-assemble-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज पुलिस की कार्रवाई: अपराध पर अंकुश लगाने की कवायद, 61 पर गैंगेस्टर, 297 पर लगा गुंडाएक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज पुलिस की कार्रवाई: अपराध पर अंकुश लगाने की कवायद, 61 पर गैंगेस्टर, 297 पर लगा गुंडाएक्ट
Tue, 14 Dec 2021 01:47 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:47 PM IST
सार
कासगंज पुलिस ने अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए दोबार से 59 की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
कासगंज के एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद में अपराध पर रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के आदेश पर पुलिस के द्वारा अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एवं गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही हैं। जिसके अंतर्गत जो अपराधी संगीन मामलों में हैं या शातिर अपराधियों को थानावार चिन्हित कर इस वर्ष में अब तक 61 पर अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। वहीं 297 अपराधियों पर गुंडाएक्ट लगाया गया है, जबकि 59 अपराधियों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट तैयार की है।
पुलिस के द्वारा अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सख्ती बरती जा रही है। वहीं थानावार अपराधियों को अभियान के अंतर्गत चिन्हित किया जा रहा है कि लूट, हत्या, अपहरण एवं अवैध कारोबार आदि के मामले में कौन-कौन से अपराधी संलिप्त हैं। एक ही मामले में तीन से अधिक अपराधी शामिल होने अथवा एक ही अपराधी के एक से अधिक घटनाओं में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट लगाने की कार्रवाई की जा रही है। जिससे अपराधों पर रोक लग सके।
जनपद में शातिर अपरधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। आगामी चुनावों को देखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था पुलिस की पहली प्राथमिकता है।- रोहन प्रमोद बोत्रे, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
आकड़ों की नजर से-
थाना गैंगेस्टर गुंडाएक्ट हिस्ट्रीशीट
कासगंज 10 40 10
सोरों 02 30 02
ढोलना 02 59 01
पटियाली 15 32 10
गंजडुंडवारा 15 32 06
सिढ़पुरा 10 25 06
सिकंदरपुर वैश्य 02 10 06
सहावर 02 35 10
अमांपुर 03 30 05
सुन्नगढ़ी 0 04 03
कासगंज: बेसिक शिक्षा अधिकारी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग, शिक्षक गिरफ्तार