{"_id":"617055ba510cd46f671cd721","slug":"karwachauth-kasganj-economy-kasganj-news-agr5121570180","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ: सुहागिनों ने शुरू की खरीदारी, कॉस्मेटिक और परिधान की दुकानों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ: सुहागिनों ने शुरू की खरीदारी, कॉस्मेटिक और परिधान की दुकानों में भीड़
विज्ञापन
कासगंज में करवाचौथ पर्व के लिए एक दुकान से साड़ी खरीदती महिलाएं
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद में बुखार व डेंगू की महामारी के बीच करवा चौथ पर्व पर अपने साजन के लिए सजने को सजनियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महिलाएं बाजार से साड़ी की खरीदारी करने पहुंचने लगी हैं ताकि पर्व तक साड़ी पहनने के लिए तैयार कराई जा सके। पर्व पर दो करोड़ तक का कारोबार होने की कारोबारी उम्मीद लगा रहे हैं।
जिला में इस समय डेंगू व बुखार का काफी प्रकोप है। घर घर चारपाइयां बिछ रही हैं, जिससे लोग काफी परेशान है लेकिन 24 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह छाने लगा है। वे अपने साजन के लिए सजने को तैयारियां करने लगी है। वहीं पर्व को देखते हुए कारोबारियों ने भी अपनी तैयारियां की है। साड़ी कारोबारियों ने बनारसी,जयपुरी चंदेरी सहित अन्य वैरायटी की साड़ियों को मंगाया है। लहंगा, लांचा, गाउन, कुर्तियां, डिजाइन आदि में विभिन्न वैरायटी व रेंज की साडिय़ां मंगाई हैं। महिलाएं अपना दैनिक कार्य निपटाने के बाद बाजार में पहुंचकर साड़ी की खरीदारी कर रही है। जिससे पर्व तक साडियों में फॉल लगवाने का कार्य पूरा हो सके। इसके साथ ही साड़ी की व्लाउज व मैचिंग का पेटीकोट भी तैयार हो सके। खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं के पहुंचने से विक्रेताओं की दुकानों पर अच्छी भीड़ लग रही है। देर सांय तक इनके विक्रेताओं की दुकानें गुलजार हो रही है। जिससे कारोबारी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
फैक्ट फाइल
साड़ी विक्रेता 500
साड़ियों की रेंज 500 से 25000
लांचा लहंगा रेंज 2000 से 30000
करवा चौथ पर्व के नजदीक आ जाने सेे खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। जिला में 2 करोड़ से अधिक का साड़ी कारोबार होने का अनुमान है। -पंकज अग्रवाल साड़ी कारोबारी
विज्ञापन
करबा चौथ पर्व को लेकर कई वैरायटी की साड़ियां, लहंगा आदि को मंगाया गया है। पर्व के नजदीक आ जाने से महिलाएं इनकी खरीदारी को पहुंच रही हैं। -इंद्रेश वार्ष्णेय साड़ी कारोबारी