फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karni Sena's attack on SP MP: Two FIRs threats open display of weapons yet no action

सपा सांसद पर करणी सेना का हमला: दो एफआईआर, धमकियां...शस्त्रों का खुलेआम प्रदर्शन; फिर भी कार्रवाई शून्य

Thu, 01 May 2025 08:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 May 2025 08:08 AM IST
सार

सपा के राज्यसभा सांसद पर करणी सेना द्वारा दो बार हमला किया गया। आगरा स्थित उनके आवास पर खुलेआम शस्त्रों का प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद दो एफआईआर तो हुईं, लेकिन पुलिस कार्रवाई शून्य रही। 
 

विज्ञापन
Karni Sena's attack on SP MP: Two FIRs threats open display of weapons yet no action
सपा सांसद रामजीलाल सुमन - फोटो : संवाद

विस्तार

जिस पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को लागू करते वक्त कानून व्यवस्था में परिवर्तन के दावे किए गए थे। उस पुलिस कमिश्नरेट में सांसद तक सुरक्षित नहीं। सपा सांसद पर हुए हमले से कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली पर ही अब सवाल खड़े हो रहे हैं। दो एफआईआर, धमकियों के आधा दर्जन वीडियो और अस्त्र-शस्त्रों का खुलेआम प्रदर्शन के बाद भी कार्रवाई शून्य है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की सुरक्षा के मामले में हाईकोर्ट ने बुधवार को केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस जारी किए हैं। तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिका में हाईकोर्ट से मांग की गई है कि पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए जाएं कि दोबारा कोई घटना न हो। 26 मार्च को सांसद आवास पर हुए हमले में पुलिस भी पिटी थी। पुलिस की तरफ से एक मुकदमा भी लिखा गया। लेकिन, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सांसद पर हुए हमले का विरोध...सपा का शक्ति प्रदर्शन आज, एमजी रोड पर उमड़ेगी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यह उठ रहे सवाल
- 26 मार्च को सांसद आवास पर हमले से पहले आरोपियों ने वीडियो वायरल किए। पुलिस ने क्या कार्रवाई की।
- 26 मार्च को हमले के दिन एत्मादपुर से बुलडोजर लेकर आरोपी संजय प्लेस आ गए, पुलिस क्यों नहीं रोक पाई।
- 12 अप्रैल को जिन शर्तों के तहत सम्मेलन की अनुमति दी गई, उनके उल्लंघन पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की।
- 27 अप्रैल को अलीगढ़ व बुलंदशहर सीमा पर सांसद पर दो हमले हुए। आरोपियों की गिरफ्तार क्यों नहीं की गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed