फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest against the attack on MP Ramji lal suman SP's show of strength today

UP: सांसद पर हुए हमले का विरोध... देखें सपा का शक्ति प्रदर्शन, एमजी रोड पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

Thu, 01 May 2025 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 May 2025 11:49 AM IST
सार

सपा के राज्यसभा सांसद पर करणी सेना द्वारा दूसरी बार अलीगढ़ में हमला किया गया। इस हमले को लेकर समाजवादी पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया। पुलिस इस दौरान अलर्ट नजर आई। 
 

विज्ञापन
Protest against the attack on MP Ramji lal suman SP's show of strength today
सपा का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर बार-बार हुए हमलों के विरोध में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरी। सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक एमजी रोड पर पैदल मार्च किया। प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत सांसद को सुरक्षा मुहैया कराने और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




विज्ञापन



योगी सरकार पर दलित विरोधी मानसिकता के आरोप लगाए। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न नहीं रुकने पर जेल भरो आंदोलन का एलान किया। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा निषाद और महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे सुभाष पार्क पर एकत्र हुए। यहां 11 बजे तक सभा की, फिर कलेक्ट्रेट की तरफ पैदल कूच किया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स सुभाष पार्क चौराहा पर तैनात रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों को पुलिस ने पंचकुइयां खड़े कराया। हाथों में संविधान बचाओ, देश बचाओ... सुमन के सम्मान में जाटव समाज मैदान में... दलितों पर अत्याचार बंद करो, बंद करो...दलित विरोधी सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, नारे लिखी तख्तियां लहराईं। डाॅ. बीआर आंबेडकर, भगवान बुद्ध और अखिलेश के पोस्टर लहराए।

 
Trending Videos

प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, प्रदेश सचिव नितिन कोहली, राजपाल यादव, राहुल चतुर्वेदी और महिला सभा प्रदेश सचिव मुन्नी बेगम सिद्धकी ने संबोधित किया। सपा नेताओं ने कहा भाजपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। सपा नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। लेकिन, समाजवादी जेलों से नहीं डरते। जरूरत पड़ी तो जेल भरो और हल्ला बोल आंदोलन करेंगे। 

पैदल मार्च में लोहिया वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, महिला सभा जिलाध्यक्ष कुसुम लता यादव, गौरव यादव, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष आदिल मिर्जा, सुधीर दुबे, पूर्व जिला महासचिव सलीम शाह, राम सहाय यादव, पवन प्रजापति, अवनींद यादव आदि ने विचार व्यक्त किए।

पीडीए संग उठाएंगे पीड़ित अगड़ों की आवाज
पैदल मार्च से पहले सुभाष पार्क पर धरना सभा हुई। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यकों के साथ समाजवादी पार्टी पीड़ित अगड़ों के हक की आवाज उठा रही है। प्रदेश में सिर्फ दलितों पर ही नहीं, गरीब सवर्णों का भी सरकार में शोषण हो रहा है। इस दौरान आजाद सिंह जाटव, मुईन बाबू, शब्बीर अब्बास, रिजवान रहीसुद्दीन प्रिंस, फैजान खान, परवेज खान, मधुकर अरोरा, प्रवल यादव, हरिमोहन लोधी, विजय सिंह, डॉ. बबलू सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

सुमन के आवास से किया पैदल कूच
संजय प्लेस स्थित सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। सांसद आवास से एमजी रोड होते हुए सुभाष पार्क तक तख्ती, बैनर व झंडे लेकर पैदल कूच किया। दिवाकर गुर्जर, शैलेष यादव, श्याम करुणेश, प्रदीप मुखिया, रामनरेश यादव, जीशान अहमद, सुरेश कुशवाह, रविकांत मिश्रा, राजपाल बाबा, हेमंत यादव, राजेश शर्मा, राजीव पोद्दार, प्रहलाद गुर्जर, सोनू त्यागी, अमित यदुवंशी, असफाक, मुन्ना कुरैशी, नीरजकांत, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed