फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karhal police caught two vicious thieves in an encounter

Agra News: करहल पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े दो शातिर चोर

Sun, 21 May 2023 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 May 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Karhal police caught two vicious thieves in an encounter
करहल।
विज्ञापन

आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे गांव आलमपुर के पास पुलिस की शातिर चोरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हजारों की नकदी, चोरी की बाइक तमंचा कारतूस बरामद हुए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा है।
थाना पुलिस रविवार की सुबह क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह को सूचना मिली कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास दो शातिर चोर मौजूद हैं। इन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की तो चोरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस ने बचाव करते हुए फायरिंग की। कुछ देर बाद दोनों चोरों को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से चोरी की एक बाइक, करीब 35 हजार रुपये की नकदी आदि बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि वह लोग चोरी की वारदात अंजाम देते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।
विज्ञापन

----------
बैंककर्मी के 90 हजार रुपये उड़ाए थे
प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि चोरों ने पूछताछ में घिरोर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी की जेब से 90 हजार रुपये चोरी की वारदात भी कबूल की। उक्त दोनों चोर ही कर्मी को बाइक पर बैठाकर लाए थे। इसके बाद रास्ते में वारदांत को अंजाम दिया था। उनके कब्जे से बरामद हुई बाइक भी घिरोर क्षेत्र में थाने वाली गली से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed