मैनपुरी: करहल में पूर्व चेयरमैन ने सपा के लोगों से बताया जान का खतरा, 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पूर्व चेयरमैन संजीव यादव ने 10 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें धमकी देने और गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के करहल में पूर्व चेयरमैन ने सपा नेताओं से अपनी जान का खतरा बताया है। आरोप लगाया कि घर पर बैठक के दौरान नामजद लोग आए और गालीगलौज करते हुए धमकी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 10 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन संजीव यादव गुरुवार को अपने घर में ही सांसद राज्यसभा डॉक्टर अनिल जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य के साथ बैठक कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान समाजवादी पार्टी के कुछ लोग वहां पर आए और हंगामा करने लगे। गालीगलौज करते हुए धमकी भी दी गई। संजीव यादव का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के लोगों से उन्हें जान का खतरा है, वह लोग उनकी हत्या करना चाहते हैं।
इनके खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शशांक चतुर्वेदी निवासी मोहल्ला बगिया, आयुष यादव मोहल्ला काजी, शरद यादव निवासी किशनी रोड, मोनू यादव सराफा मार्केट, हरवीर यादव मैनपुरी रोड, अंशुल यादव निवासी बाबूराम डिग्री कॉलेज के पास, गौरव यादव गांव महूटी, सचिन यादव इटावा रोड, अजीत यादव किशनी चौराहा और रिंकू यादव निवासी अहिंसा कालोनी करहल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि चेयरमैन राज्यसभा सांसद और कुछ लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। उस दौरान कुछ लोग वहां आए, जिनसे विवाद हुआ। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर सही कार्रवाई की जाएगी।
जिलाध्यक्ष सपा देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पूर्व चेयरमैन की अपनी कोई पहचान नहीं है। वह समाजवादी पार्टी के साथ अपना नाम जोड़कर चर्चा में आना चाहते हैं। लगाए गए आरोपी पूरी तरह से निराधार हैं। जांच में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।