फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karhal by-election: Responsibility of destroying SP's stronghold on Deputy CM Brajesh Pathak

करहल उप चुनाव : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर सपा का गढ़ ध्वस्त करने की जिम्मेदारी

Wed, 07 Aug 2024 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Karhal by-election: Responsibility of destroying SP's stronghold on Deputy CM Brajesh Pathak
‌डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : ‌डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
मैनपुरी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद अब यहां उप चुनाव होना है। भाजपा इस बार अखिलेश यादव के गढ़ को ध्वस्त करने के लिए पूरी रणनीति के साथ आगे चल रही है। तीन मंत्रियों को विधानसभा उपचुनाव का जिम्मा देने के बाद अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भी गढ़ ध्वस्त करने के लिए मैदान में उतार दिया है। उनकी अगुवाई में ही तीनों मंत्री अब करहल में काम करेंगे।
विज्ञापन


करहल विधानसभा सीट पर लंबे समय से सपा का कब्जा चला आ रहा है। ये सीट इसलिए भी अहम है क्योंकि यहां से अखिलेश यादव विधायक थे, उनका इस्तीफा देने के बाद ही ये सीट खाली हुई है। इतना ही नहीं करहल को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का दूसरा घर भी कहा जाता है। उन्होंने करहल से ही शिक्षा हासिल की और यहीं शिक्षण कार्य और पहलवानी भी की। ऐसे में सपा के लिए भी उप चुनाव विरासत बचाने की जंग होगा। भाजपा भी इस बार ये सीट जीतकर सपा को गढ़ में ही धूल चटाना चाहती है। इसके लिए सीएम योगी ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन

इसी के तहत तीन मंत्रियों के बाद अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को करहल का जिम्मा सौंपा है। उनके साथ कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी अजीत पाल भी पूरी ताकत झोंकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जल्द ही अखिलेश के गढ़ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भाजपाइयों की नब्ज टटोलेंगे। कुछ कार्यकर्ताओं और भाजपाइयों की नाराजगी दूर करने का जिम्मा भी उनके कंधों पर है।
इस बार भाजपा उप चुनाव की तैयारी में यहां आगे भी है। सपा ने अब तक उप चुनाव के लिए कोई खास तैयारी नहीं की है। उनका बस एक ही दावा है कि करहल उनकी थी और उनकी ही रहेगी।

10 सीटों में मिल्कीपुर के बाद टॉप पर है करहल
उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं। सभी को भाजपा जीतने का दम भर रही है। लेकिन इन 10 सीटों में अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट सबसे टॉप पर है। इसकी कमान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पास ही रखी है। वहीं इसके बाद मैनपुरी जिले की करहल सीट का नंबर आता है। ये सीट जीतना भी भाजपा के लिए उतना ही जरूरी है। इसीलिए इसकी जिम्मेदारी अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को दी गई है।


- करहल सीट इस बार उप चुनाव में भाजपा के पाले में होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिसे भी जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरा करेगा। इस बार करहल में कमल खिलेगा।
- राहुल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed