फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kargil vijay divas

शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Mon, 27 Jul 2020 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
kargil vijay divas
मैनपुरी। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय पर सोमवार को कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वीर सैनिकों की पत्नी और माता-पिता हम सबके लिए सम्मानीय हैं। उन्होंने कारगिल शहीद बेवर के गांव गढ़िया घुटारा निवासी मुनीष कुमार की पत्नी मंजू यादव, पिता वेदराम, अंजनी निवासी शहीद प्रवीन कुमार की पत्नी सुमन यादव, नगला आंध्रा निवासी शहीद हेमचरन के पिता रामवृक्ष, घिरोर के शाहजहांपुर निवासी शहीद सत्यदेव की मां जावित्री देवी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी सुजान सिंह यादव ने भी वीर नारियों और उनके माता-पिता को शॉल उड़ाकर सम्मान से नवाजा। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नवीन कटियार, सूबेदार राजेंद्र सिंह, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, नायब सूबेदार नरेंद्र सिंह, हवलदार रामलड़ैते आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed