फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanwariyas reaching the pilgrimage city to collect water from nearby states

Agra News: आसपास के राज्यों से जल लेने तीर्थनगरी पहुंच रहे कांवड़िये

Fri, 09 Aug 2024 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas reaching the pilgrimage city to collect water from nearby states
सोरोंजी(कासगंज)। श्रावण मास के चौथे सोमवार को भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये तीर्थनगरी के लहरा घाट और कछला गंगाघाट पर पहुंचने लगे हैं। कांवड़ियों की अभी दूरस्थ इलाकों की टोलियां आ रही हैं। इसमें 300 से 400 किलोमीटर दूर के कांवड़िये हैं। ये कांवड़िये भगवान भोलेनाथ की अराधना करते हुए कांवड़े भर रहे हैं और गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। आज शुक्रवार से कांवड़ियों की टोलियां और बढ़ जाएंगी।बृहस्पतिवार को शिवपुरी, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, धौलपुर आदि दूरस्थ स्थानों से कांवड़िये तीर्थनगरी में पहुंचे। कांवड़ियों ने तीर्थ पुरोहितों के पास पहुंचकर पोथियों में अपने पूर्वजों के नाम सुनकर दान-दक्षिणा दी। गंगा स्नान करके पूजा-अर्चना की। कांवड़ सज्जा का सामान खरीदकर कांवड़िये लहरा घाट पहुंचे। यहां कांवड़ सजाकर उसमें गंगाजल के भरे पात्र रखे। इसके बाद वहां से अपने-अपने गंतव्य स्थानों के लिए चल दिए। कांवड़ पूजन करने और लहरेश्वर मंदिर में मत्था टेकने के बाद कांवड़ियों की टोलियां भोला तेरी बम के जयकारे लगाते हुए रवाना हो रही हैं। मार्ग में भी कांवड़ियों की टोलियां कंधों पर कांवड़ लिए और जुबां पर हर हर महादेव के नारे लगाते हुए कांवड़िये दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed