फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanwar Yatra 2025: Hathras couple reached kasganj after bring parents in kanwar

UP: गंगा स्नान की इच्छा...पत्नी के साथ मिलकर पालकी पर बैठाए बुजुर्ग माता-पिता, ये हैं कलयुग के श्रवण कुमार

Sat, 19 Jul 2025 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 01:21 PM IST
सार

मात-पिता से बड़ी कोई दौलत नहीं होती है। कहते हैं कि उन्हें खुश कर लिया, तो जीवन धन्य हो गया। आज के दौर में कई बच्चे माता-पिता को बोझ समझकर वृद्धा आश्रमों में छोड़ आते हैं। ऐसे बच्चों के लिए हाथरस निवासी पोतीराम नजीर है।
 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025: Hathras couple reached kasganj after bring parents in kanwar
माता-पिता को गंगास्नान कराने लाए पातीराम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रावण मास में कासगंज में धर्म और आध्यात्म का अनूठा संगम दिखाई दे रहा है। एक तरफ कांवड़ियों की टोलियां हैं तो दूसरी ओर कांवड़ मेला में युवा अपने बुजुर्ग अभिभावकों की इच्छा पूरी करने के लिए उन्हें गंगा स्नान कराने ला रहे हैं। शुक्रवार को हाथरस के बुढ़ाईच गांव के बेटे और बहू अपने लकवा ग्रस्त माता-पिता की गंगा स्नान की इच्छा को पूरा किया। कावड़ में बिठाकर कछला घाट पर गंगा स्नान कराया और गांव के मंदिर में जलाभिषेक के लिए गंगाजल भरकर भी ले गए।
विज्ञापन


 

बुढ़ाईच निवासी अमान देवी और पोतीराम की सावन माह में कछला गंगा घाट पर स्नान करने की इच्छा थी। लकवा ग्रस्त होने के कारण वो खुद गंगा स्नान के लिए आने में समर्थ नहीं थे। उन्होंने अपनी इच्छा अपने पुत्र के सामने रखी। बेटा राजकुमार और बहू विमला देवी ने माता-पिता की इच्छा को पूरा करने की ठानी। वो कांवड़ में बिठाकर माता-पिता को गंगा स्नान के लिए कछला गंगा घाट लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नान के बाद उनको कांवड़ में बिठाकर जब वे अपने गांव ले जाने लगे तो लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। बुजुर्ग दंपति अपने परिवार की सेवा से बेहद खुश नजर आ रहे थे। पुत्र व पुत्रवधू ने बताया कि दिन में लगभग 20 किमी की यात्रा करने के बाद विश्राम करते है। सिकंदराराऊ, जलेसर होते हुए सोमवार को गांव बुढ़ाईच पहुंचकर शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा में योगेश कुमार, यशवती, जितेंद्र कुमार, गीता, निशांत आदि परिजन मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed