फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kanwar,mahashivratri

शिवमय होने लगी तीर्थनगरी, पहुंचने लगे कांवड़िये

Fri, 14 Feb 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
kanwar,mahashivratri
कासगंज सोरों में कांवड़ सजाते बच्चे - फोटो : KASGANJ
सोरों (कासगंज)। कांवड़ मेले में जैसे-जैसे रौनक बढ़ती जा रही है। तीर्थनगरी सोरों में भगवान शिव की भक्ति का रंग चढ़ता जा रहा है। इससे तीर्थनगरी शिवमय हो गई है। बम भोले के स्वर दिनरात गूंजने लगे हैं। वहीं कांवड़ बनाने का काम भी और तेज हो गया है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में चार दिन से चल रहे कांवड़ मेले में शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये लहरा घाट पर स्नान कर गंगाजल भरने पहुंचे। कांवड़ सजाकर लहरा घाट स्थित शिवालय लहरेश्वर मे पूजा करने के बाद कांवड़िये भोले तेरी बम के जयकारे लगाते हुए अपने पथ पर चल पड़े। उन्होंने हरि की पदी की परिक्रमा के साथ सोमेश्वर, योगेश्वर, भूतेश्वर, नर्मदेश्वर, कालीशंकर महादेव, रूपेश्वर, दूधेश्वर आदि शिवालयों में दर्शन किए।
विज्ञापन

सोरों से लहरा घाट तक कांवड़ियों की भीड़ तो बढ़ रही है। लेकिन पालिका के इंतजाम नाकाफी दिखाई दे रहे हैं। यहां सड़क पर गड्ढे हैं। कांवड़िये दिन में पहुंचने के साथ ही रात में भी जल भरकर गंतव्य की ओर जा रहे हैं। प्रकाश के इंतजाम नाकाफी होने के कारण कांवड़ियों को अंधेरे में ठोकर लगने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed