{"_id":"5b87a06742c79246730f5df6","slug":"kanhaiya-s-clothes-and-swing-are-being-sold-in-janmashtami","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमीः झूले में झूलेंगे कृष्ण कन्हैया, परिधानों में कोलकाता का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमीः झूले में झूलेंगे कृष्ण कन्हैया, परिधानों में कोलकाता का रंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी में झूलेलाल के लिए बनाए गए कई डोले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रीकृष्ण भक्तों में उल्लास, उमंग और उत्साह दिखाई देने लगा है। अपने बाल गोपाल के लिए वस्त्रों की खरीदारी करने के लिए भक्तों ने बाजार पहुंचना शुरू कर दिया है। कान्हा की आकर्षक पोशाकें भक्तों को आकर्षित कर रही हैं। कान्हा के श्रृंगार के सामान भी लोगों ने खरीदने शुरू कर दिए हैं। इस बार लोगों को कोलकाता पगड़ी काफी पसंद आ रही है। साथ ही कान्हा के लिए तैयार किए गए कोलकाता और राजकोट के परिधान भी लोगों को काफी भा रहे हैं।
विज्ञापन
राजकोट स्टाइल के आकर्षक सिंहासन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। मोरपंख, बांसुरी और विभिन्न तरह के गोपालजी के परिधान अलग-अलग साइजों में दुकानदारों द्वारा तैयार की गई हैं। रंग-बिरंगे परिधानों में गोपालजी वस्त्रों पर की गई आकर्षक डिजायनिंग अपने कान्हा के जन्म को लेकर भक्तों में इस कदर
विज्ञापन
भक्ति है कि मच्छरों से बचाव के लिए इस बार मच्छर दानी भी तैयार की गई है।
कान्हा को बैठाने के लिए शनील के कपड़ों से सोफे तैयार किए गए हैं। कान्हा का जन्म होते ही उनके शयन का विशेष ध्यान रखा गया है। बाजार में ऐसे कई हिंडोले भी दिखाई दे रहे हैं, जिनमें कान्हा आरामदायक पलंग पर शयन करेंगे।
विज्ञापन
- राजकोट स्टाइल सिंहासन 700 से 2500 रुपये तक
- कोलकता पगड़ी और पोशाक 300 से 600 रुपये तक
- मच्छरदानी व खिलौने 150 से 500 रुपये तक
- ठाकुर जी के सोफे 300 से 1500 रुपये तक