फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanha Leela will be happiness to take the roads of Mathura-Vrindavan

अब मथुरा-वृंदावन की सड़कों पर ले सकेंगे कान्हा की लीला का आनंद

Fri, 24 Aug 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 24 Aug 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Kanha Leela will be happiness to take the roads of Mathura-Vrindavan
फाइल फोटो

मथुरा-वृंदावन की सड़कें भी कान्हा की कहानी याद दिलाएं, इसके लिए टैंक चौराहा से तहसील तक सड़क किनारे की दीवारों पर ब्रज कलाओं की कलात्मक चित्रकारी की जाएगी। लोग इसका आनंद एक महीने में उठाने लगेंगे।

विज्ञापन


आगरा मंडल के मंडलायुक्त के. राममोहन राव की अध्यक्षता में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि टैंक चौराहा से तहसील तक सड़क किनारे की दीवारों पर ब्रज कलाओं की कलात्मक चित्रकारी की जाए। इसके लिए एक महीने का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


बैठक में कैलाश नगर योजना के लिए अर्जित भूमि से संबंधित प्रकरण में वाद की पैरवी प्रभावी ढंग से न करने पर संबंधित तहसीलदार को चेतावनी देने का आदेश दिया। गत बोर्ड बैठक के पांच महीने बीत जाने के बावजूद अनुपालन आख्या में अपेक्षित कार्य न करने पर प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता को निदंनीय प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा-सौंख (उसपार गांव से) सौंख नगर पंचायत एवं मार्ग के दोनों ओर स्थित पांच गांव ऊंचगांव, पॉली डूगरा, सींगा पट्टी, लोरिया पट्टी लालपुर को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र की सीमा में सम्मिलित किए जाने के प्रस्ताव पर बैठक में सहमति बनी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed