फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kangana Ranaut troubles may increase lawyer statement recorded now hearing will be held on 17 October

UP News: कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अधिवक्ता के बयान हुए दर्ज; अब इस तारीख को होगी सुनवाई

Thu, 26 Sep 2024 10:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 10:02 PM IST
सार

Kangana Ranaut: मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत द्वारा किसानों को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आगरा में उनके खिलाफ स्पेशल कोर्ट में जो वाद दायर किया गया, उसमें अधिवक्ता के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को होगी।

 

विज्ञापन
Kangana Ranaut troubles may increase lawyer statement recorded now hearing will be held on 17 October
कंगना रनौत - फोटो : एएनआई, शिमला

विस्तार

आगरा में राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ अदालत में वाद दायर किया है। बृहस्पतिवार को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में अधिवक्ता के बयान दर्ज हुए। अदालत ने सुनवाई के लिए 17 अक्तूबर तारीख दी है।
विज्ञापन



 

वरिष्ठ अधिवक्ता ने वाद पत्र में लिखा है कि वह देश के किसानों के प्रति और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धा भाव एवं सम्मान रखते हैं। 26 अगस्त को भाजपा सांसद कंगना रनौत ने टीवी चैनलों पर दिए साक्षात्कार में किसानों पर अभद्र टिप्पणी की। इसके पहले 16 नवंबर 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांत का मजाक उड़ाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कंगना रनौत के एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। उसमें कहा कि अब में केवल अभिनेत्री ही नहीं भाजपा की सांसद भी हूं, मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो खेद है। अधिवक्ता ने कहा कि कंगना ने किसानों को हत्यारा, अलगाववादी बताया था। अब इन्हें कहना होगा कि देश का किसान अन्नदाता है। मैंने जो आरोप लगाए थे, उनके लिए क्षमा मांगती हूं। अगर वह ऐसा बयान दें तो किसानों के सम्मान में अपना वाद वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed