Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kangana Ranaut Farmers Insult Case: Final Arguments Conclude, Verdict Expected on December 1

यूपी: कंगना को राहत या फिर बढ़ेंगी मुश्किलें, किसानों के अपमान केस में अंतिम बहस, 1 दिसंबर को आएगा फैसला!

Wed, 18 Nov 2026 08:58 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 08:58 AM IST
सार

भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ किसानों के अपमान के आरोप में दायर वाद में आगरा की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी हो गई। अदालत में अगली सुनवाई 1 दिसंबर 2026 को होगी, इसी दिन मामले में फैसला आने की संभावना है।
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Farmers Insult Case: Final Arguments Conclude, Verdict Expected on December 1
सांसद कंगना रणौत - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर किसानों के अपमान के आरोपों के मामले में मंगलवार को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में दोनों पक्षों की अंतिम बहस हुई। कंगना की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता ने वर्चुअल ऑनलाइन बहस की। अगली सुनवाई 1 दिसंबर, 2026 को होगी। उसी दिन फैसला आ सकता है।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने किसानों के अपमान का आरोप लगाकर 11 सितंबर, 2024 को अदालत में वाद दायर किया था। 6 जून, 2026 को वादी ने पुलिस आख्या को अधूरा बताते हुए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। इसमें कहा गया था कि अधूरी पुलिस आख्या के आधार पर मुकदमे की सुनवाई आगे नहीं बढ़ाई जा सकती।
विज्ञापन


अदालत ने 4 अगस्त, 2026 को वादी का प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया था। इस आदेश को वादी पक्ष ने जिला जज की अदालत में चुनौती देते हुए रिवीजन दाखिल किया। जिला जज संजय कुमार मलिक ने इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि अधीनस्थ अदालत का आदेश अंतिम नहीं, बल्कि अंतर्वर्ती आदेश की श्रेणी में आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed