{"_id":"63b46c18d38c41109a045b7c","slug":"kanak-crowned-miss-kasganj-shubhangi-became-runner-up-kasganj-news-agr559112158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कनक के सिर सजा मिस कासगंज का ताज, शुभांगी बनी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कनक के सिर सजा मिस कासगंज का ताज, शुभांगी बनी उपविजेता
विज्ञापन
कासगंज। रोटरी क्लब कासगंज सिटी ने रोटरी शरद मेला-2023 का आयोजन किया। इस मेले के दूसरे दिन सोमवार को मिस कासगंज-2023 का चयन किया गया। कनक शर्मा मिस कासगंज चुनी गईं। शुभांगी पाटकर उप विजेता बनीं।
शुभारंभ मंडल अध्यक्ष पवन अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि आगामी अध्यक्ष नीरज निवेश अग्रवाल ने किया। मिस कासगंज प्रतियोगिता के लिए कुल 29 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। इसमें ऑडिशन और पहले राउंड के बाद 12 प्रतियोगी फाइनल राउंड के लिए चयनित किए गए। फाइनल में 4 राउंड थे। इंट्रोडक्शन राउंड, टैलेंट राउंड, कैटवॉक एवं जज के प्रश्न। फाइनल राउंड में पहुंचे प्रतिभागियों ने इन सभी 4 राउंड में बेहतर प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में जज काशीपुर की प्राची अग्रवाल एवं मथुरा से आई रुचि अग्रवाल रहीं। प्रतियोगिता की विजेता कनक शर्मा बनी। कनक शर्मा को रुपये 11000 के पुरस्कार का चेक प्रदान किया गया। उन्हें मिस कासगंज का क्रॉउन और खिताबी पट्टिका पहनाई गई। उपविजेता शुभांगी पाटकर को उपविजेता क्रॉउन एवं खिताबी पट्टिका पहनाई गई। विजेता और उपविजेता की घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल पर जोरदार आतिशबाजी हुई। लोगों ने विजेता और उपविजेता को बधाइयां दी।
इसके अलावा बेस्ट फोटोजेनिक फेस का आवाज मिताली को मिला। बेस्ट ड्रेस का अवार्ड श्रुति गुप्ता को मिला। मोस्ट कॉन्फिडेंट अवार्ड सिद्दिका को मिला। बेस्ट मेकअप अवार्ड गीता और बेस्ट एक्टिविटी अवार्ड कनिष्का जादौन को मिला। इन सभी प्रतिभागियों को नोएडा की कोरियोग्राफर इशिता सिंह ने 3 दिन की ट्रेनिंग दी। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मध्य रात्रि तक निर्णायक मंडल ने निर्णय दिया। पंडाल में दर्शक कड़ाके की ठंड के बावजूद डटे रहे। मिस कासगंज कार्यक्रम का आयोजन अनूप गुप्ता और प्राची ने किया। प्रायोजक पूनम माहेश्वरी ने सभी को खिताबी पटुका और पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ के पुरस्कार भी निकाले गए, विजेताओं को उपहार दिए।
विज्ञापन
- बेस्ट फोटोजेनिक फेस अवार्ड -मिताली
- बेस्ट ड्रेस का अवार्ड- श्रुति गुप्ता
- मोस्ट कॉन्फिडेंट अवार्ड- सिद्दिका
- बेस्ट मेकअप अवार्ड- गीता
- बेस्ट एक्टिविटी अवार्ड -कनिष्का जादौन
ये रहे मौजूद:
कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी, मेला प्रभारी नवीन अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष प्रदीप शंकर, सचिव सिद्धार्थ चौधरी, वैभव बिड़ला, संदीप गुप्ता, शिवेश सिंह, सचिन बिड़ला, अंकुर अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, डॉक्टर अजय गोविल, नीरज सिंह जैन, विनय जैन, सुधीर शर्मा, गिरीश अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी, विनय गुप्ता, संजीव पल्तानी, शांतनु चौधरी, प्रदीप गर्ग, आशीष अग्रवाल हिमांशु बंसल, रजत माहेश्वरी, पीयूष गोयल आदि सदस्य उपस्थित रहे।