फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kalpana mishra, women conferance

कल्पना मिश्रा ने महिलाओं में भरा उत्साह

Tue, 04 Jan 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
kalpana mishra, women conferance
कासगंज पटियाली में बसपा के महिला सम्मेलन में मुख्य अथिति कल्पना मिश्रा का फूलमाला पहना कर स्वाग? - फोटो : KASGANJ
पटियाली (कासगंज)। बहुजन समाज पार्टी की महिला जागरूकता अभियान की राष्ट्रीय संयोजक कल्पना मिश्रा ने महिलाओं में उत्साह भरते हुए बसपा से जुड़ने की अपील की। बसपा की महिला नेता का जोशीला स्वागत भी किया गया। महिला सम्मेलन की मुख्य अतिथि कल्पना मिश्रा के अलावा विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे व अरुण दुबे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ. शशि मिश्रा और प्रोफेसर नीरज मिश्रा ने मुख्य अतिथि कल्पना मिश्रा को सोने की चैन भेंट की। चांदी का मुकुट पहनाया, शॉल ओढ़ाई और मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की। अन्य अतिथियों को भी शॉल ओढ़ाकर व चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रोफेसर नीरज मिश्रा ने बसपा की नीतियों व जन कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में पहुंची महिलाओं ने बसपा को सहयोग करने का भरोसा दिया। इस महिला सम्मेलन में महिलाओं के बीच काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed