फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kakora fair inaugurated with Vedic chanting and milk bath

Agra News: वैदिक मंत्रोच्चार व दुग्धाभिषेक के साथ हुआ ककोड़ा मेले का शुभारंभ

Tue, 04 Nov 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kakora fair inaugurated with Vedic chanting and milk bath
फोटो23गंजडुंडवारा के कादरगंज गंगाघाट पर ककौड़ा मेला के शुभारंभ पर घाट का निरीक्षण करतीं जिला 
- आज कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगाएंगे गंगा में डुबकी
विज्ञापन

कासगंज। कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पूर्व मंगलवार को ककोड़ा मेला का शुभारंभ किया गया। आज बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए यहां पहुंचेंगे। मेले में विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाई गई हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाधिकारी प्रणय सिंह और एसपी अंकिता शर्मा ने मेला के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। जिलाधिकारी ने फीता काटकर मेला का शुभारंभ किया और व्यवस्थाएं देखीं। गंगा के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ और मां गंगा का दुग्ध अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त स्टीमरों और गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। लाउड हेलर से बच्चों को पानी की ओर न जाने देने की घोषणा होती रहेगी। बेरीकेडिंग से निशान और बल्ली आदि लगाकर श्रद्धालुओं को गहरे पानी की ओर जाने से रोका जाएगा। मेले में चेंजिंग रूम, बेरीकेडिंग, ट्रैफिक तथा लाइटिंग आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। इस दौरान उप जिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उपेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed