{"_id":"65638865aa628cd68e009fc4","slug":"kakoda-fair-starts-royal-bath-will-take-place-today-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-7832-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ककाेड़ा मेला शुरू, आज होगा शाही स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ककाेड़ा मेला शुरू, आज होगा शाही स्नान
Sun, 26 Nov 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गंगा के कादरगंज घाट पर लग रहे ककोड़ा मेला एवं कार्तिक पूर्णिमा मेला में रविवार को यज्ञ, पूजा-पाठ व दुग्धाभिषेक के साथ जनप्रतिनिधियों ने विधिवत गंगा पूजन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, विधायक हरिओम वर्मा, विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत व एएसपी फीता काटकर मेला का शुभारंभ किया। मेले की तैयारियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आज कार्तिक पूर्णिमा को मेले में शाही स्नान होगा। ककोड़ा मेला उत्तर भारत के प्राचीन धार्मिक मेलाओं में शामिल है। यह 22 नवंबर से चल रहा है। इसमें कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाही स्नान होता है। जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ दूर-दराज से संत और महात्मा स्नान के लिए आते है। इस मेले का सबसे प्रमुख दिन कार्तिक पूर्णिमा को माना जाता है। मेला गंगा घाट पर सजकर तैयार हो गया है। इसमें विभिन्न प्रकार के सामानों की दुकान के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विभागों ने स्टॉल लगाई हैं।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि मेला की यातायात व्यवस्था, खोया पाया पुलिस सूचना केन्द्र, वाहनों की पार्किंग, पेयजल, अस्थायी शौचालय, प्रकाश, सुरक्षा एवं साफ सफाई तथा गंगा स्नान के लिए बेरीकेडिंग व्यवस्था के साथ ही महिला श्रद्धालुओं के लिये चेंजिंग व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु गहरे पानी में न जाए इसके लिए चेतावनी बोर्ड और बेरीकेडिंग कर दी है।