फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kakoda fair starts getting colorful, devotees are arriving

मेला ककोड़ा: गंगा तट पर सजने लगा आस्था का नगर, श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू

Sat, 16 Nov 2024 03:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 16 Nov 2024 03:05 PM IST
सार

कादरचौक में गंगा तट पर मेला ककोड़ा में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। शनिवार को तमाम श्रद्धालु पहुंचे और गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। 
 

विज्ञापन
Kakoda fair starts getting colorful, devotees are arriving
ककोड़ा मेले में सजने लगीं दुकानें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंजडुंडवारा में गंगा किनारे कादरगंज घाट पर लगने वाला ककोड़ा मेला अब अपनी रंगत में आने लगा है। मेले में स्थानीय के साथ-साथ दूरदराज के भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बच्चे यहां झूला झूलकर मनोरंजन कर रहे हैं तो महिला-पुरुष यहां लगी दुकानों से अपनी जरुरत के सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कादरगंज घाट पर ककोड़ा मेला 18 नवंबर तक चलेगा। इस मेला में आने वाले श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। घाट किनारे पूजा कर रहे हैं। बच्चे मनोरंजन के लिए बड़े-बडे़ झूला पर झूल रहे हैं। भूख लगने पर चाट पकौड़ी का भी आनंद ले रहे हैं। खिलौनों की दुकान पर रखे खिलौनों को देखकर उन्हें खरीदने के लिए अपने अभिभावकों से जिद भी कर रहे हैं। वहीं कुछ अभिभावक उनकी जिद पूरी कर रहे हैं तो कुछ अभिभावक उन्हें वहीं डांट रहे हैं।
विज्ञापन


 महिला पुरुष भी मेला में लगी दुकानों से अपनी मनपसंद व जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। इनमें चूल्हा, बर्तन, मिट्टी के बर्तन, कॉस्मेटिक का सामान, कपड़े आदि प्रमुख हैं। महिलाएं चूड़ी खरीद रही हैं। खरीदारी के साथ-साथ यहां आने वाले लोग पूरे मेला स्थल में घूम घूमकर स्टॉलों को देख रहे हैं कि शायद उन्हें अपने काम की कोई और चीज भी मिल जाए। मेला में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया है। गंगा में खतरे के निशान लगाए गए हैं। गंगा किनारे गोताखोर तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed