फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kajakhista k pm

कजाखिस्तान के प्रधानमंत्री करीम मैसी मोव ने देखा ताज

Wed, 29 Jul 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 29 Jul 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
kajakhista k pm
कजाखिस्तान के प्रधानमंत्री करीम मैसी मोव ने मंगलवार को ताजमहल देखा। उन्होंने करीब 40 मिनट ताजमहल में बिताए। इस दौरान ताज के इतिहास, शाहजहां को कहां कैद किया गया था आदि के बारे में पूछा। उन्होंने भ्रमण के अनुभव साझा किए, कहा कि ताज तो खूबसूरत है कि साथ में आसपास का लोकेशन बढ़िया है।
विज्ञापन

यमुना में इस समय जलस्तर बढ़ा हुआ है, गंदगी कम नजर आ रही है। ऐसे में कजाखिस्तान के प्रधानमंत्री को यमुना किनारा तरफ से ताजमहल, महताब बाग, आगरा किला दिखाया गया। उनके साथ पूरा प्रतिनिधिमंडल भी था। आगरा के गाइड ललित चावला और नीरज, इंटरप्रीटेटर के माध्यम से प्रधानमंत्री को जानकारी दे रहे थे। प्रधानमंत्री को ताज के साथ आगरा किला भी जाना था, लेकिन किले का कार्यक्रम उन्होंने रद कर दिया।
विज्ञापन

40 मिनट का भ्रमण, दो घंटे का इंतजार
वीवीआईपी विजिट को लेकर सुबह 8:20 बजे टिकट बुकिंग बंद कर दी गई। ताज में पर्यटकों का प्रवेश रोक दिया। करीब 9.30 बजे उन्हाेंने ताजमहल में प्रवेश किया और 10:10 बजे बाहर निकले। 10:12 बजे से टिकट देना शुरू किया गया। प्रधानमंत्री के करीब 40 मिनट के भ्रमण के लिए पर्यटकों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed