{"_id":"5f0f020e8ebc3e63d8743dc4","slug":"kailash-mansarover-yatri-anudan-kosi-kosi-news-agr45050763","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रियों को मिला सरकार से अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रियों को मिला सरकार से अनुदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। वर्ष 2019 में कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर चुके कोसीकलां के 34 यात्रियों को प्रदेश की योगी सरकार से अनुदान के एक-एक लाख रुपये मिल गए है। इससे यात्रियों में खुशी है और उन्होंने सीएम योगी का आभार जताया है।
जुलाई 2019 में यात्रियों का दल कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया था। दो अगस्त को यात्रा खत्म हो गई थी। यात्रा से लौटते ही अनुदान पाने के लिए सभी ने जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन धर्मार्थ कार्य विभाग को भेजे थे। प्रदेश सरकार ने यात्रियों को अनुदान के एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी। बुधवार को सभी यात्रियों के खाते में एक-एक लाख रुपये का अनुदान आ गया तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
सुभाष गोयल के नेतृत्व में यात्रा करने वाले कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना भैया, हरिओम गुप्ता, धर्मवीर अग्रवाल, गोपाल प्रसाद अग्रवाल, निहाल सिंह, रामेश्वर अग्रवाल ने बताया कि योगी सरकार के इस फैसले से मानसरोवर जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
निरंजन प्रसाद, बलरामदास, डॉ. ऊषा गोयल, पदम दलाल, डॉ. राकेश, टोनी अग्रवाल, भगवान सिंह, पीडी गोयल, तुलसी खंडेलवाल का कहना है कि यात्रियों को अनुदान देकर योगी सरकार ने सभी का दिल जीत लिया। यात्रा संयोजक सुभाष गोयल ने बताया कि सरकार विभिन्न यात्राओं के लिए अनुदान देकर भारतीय संस्कृति से रूबरू करा रही है, जो सराहनीय है।