फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kaidi agra

कैदियों की रिहाई पर शासन में माथापच्ची

Thu, 22 Sep 2016 12:53 AM IST
कैदियों की रिहाई पर शासन में माथापच्ची
कैदियों की रिहाई पर शासन में माथापच्ची Updated Thu, 22 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
kaidi agra
JAIL SHIMLA
 सेंट्रल जेल में बंद 350 कैदियों की रिहाई के लिए शासन के अधिकारी लगातार माथापच्ची कर रहे हैं। यह कैदी उम्रकैद में 14 साल से अधिक जेल में काट चुके हैं। शासन के सामने दिक्कत यह है कि इनमें से अधिकांश के आवेदन पर पुलिस रिपोर्ट इनके खिलाफ गई है। अब पुलिस की रिपोर्ट फिर से मंगाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जेल के 2050 कैदियों ने 18 दिन तक भूख हड़ताल की थी। कैदियों को मनाने के लिए कारागार महकमे के राज्यमंत्री रामपाल रामवंशी और काबीना मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया को सेंट्रल जेल आना पड़ा था। रामूवालिया ने आश्वासन दिया था कि रिहाई के लिए कोई न कोई रास्ता जरूर निकाला जाएगा। इसके बाद ही शासन के अधिकारियों ने तमाम कैदियों की फाइल कई कई बार पलटकर देखी हैं ।
विज्ञापन

जेल सूत्रों ने बताया कि इसमें सबसे बड़ी अड़चन पुलिस की रिपोर्ट से आ रही है। ज्यादातर मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दी है कि कैदी के घर पहुंचने पर तनाव हो सकता है। इससे पीड़ित पक्ष को परेशानी हो सकती है। कई रिपोर्ट में बुजुर्ग कैदियों के बारे में कहा गया है कि भले ही वह खुद अपराध न कर पाएं, लेकिन साजिश तो रच ही सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते अब नए सिरे से पुलिस रिपोर्ट मंगाने पर विचार किया जा रहा है। इस पर हर रिपोर्ट आला अफसरों की निगरानी में तैयार की जाएगी। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि  एडीजी जेल और प्रमुख सचिव कारागार की मीटिंग हो चुकी हैं। जल्द ही कोई न कोई निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed