फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kaheria house hoop

पुनर्वास की आस में कठेरिया का आवास घेरा

Mon, 03 Aug 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 03 Aug 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
kaheria house hoop
पुनर्वास की मांग को लेकर संत रविदास नगर के लोगों ने शहीद स्मारक से धरना खत्म कर रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के आवास का घेराव किया। बड़ी संख्या में लोग सुबह से देर शाम तक उनके आवास के बाहर ही डेरा डाले रहे। कठेरिया ने इन लोगों को कांशीराम आवास योजना में आवास दिलाने का प्रस्ताव रखा लेकिन लोगों को यह नामंजूर गुजरा। वे उसी जगह जमीन लेने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों आगरा किला के सामने रक्षा संपदा विभाग ने अभियान चलाकर अपनी जमीन खाली करा ली थी। हजारों लोग बेघर हो गए। अब पुनर्वास की मांग को लेकर कई दिन से लव शुक्ला के साथ शहीद स्मारक पर यही लोग धरना दे रहे हैं। शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे केंद्र सरकार का मामला बताते हुए अनशन खत्म करा दिया। रविवार सुबह सभी लोग केंद्रीय राज्यमंत्री के आवास का घेराव करने पहुंच गए। यहां मंत्री ने लोगों की समस्या सुनने के बाद उन्हें कांशीराम आवासीय योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। मगर, लोग तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि संत रविदास नगर छोड़ने पर उनका काम-धंधा बंद हो जाएगा। उनके सामने खाने तक का संकट खड़ा हो जाएगा। ये लोग कठेरिया के माध्यम से रक्षा मंत्रालय से संत रविदास नगर में ही जमीन दिलवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इधर, केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रतिनिधि अनिल चौधरी का कहना है कि पीड़ित लोगों से प्रार्थना पत्र मंगाया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री रविदास नगर में ही जमीन दिलवाने की पैरवी करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed