कासगंज। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत श्रीअग्रसेन जागृति महिला समिति ने कागज के फूल बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चों ने उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
अग्रवाल धर्मशाला सोरों गेट पर आयोजित हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस मौके पर प्रार्थना का गायन हुआ। बच्चों ने कागज के सुंदर फूल बनाए और उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने प्रथम विजेता के रूप में झलक अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल एवं तृतीय स्थान पर सौरभ अग्रवाल को घेाषित किया। निर्णायक डिंपल अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है।
प्रतियोगिताएं बच्चों को प्रोत्साहित करने का बड़ा माध्यम है। तीनों बच्चों को निर्णायकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष अुनराधा अग्रवाल, सचिव ममता अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष छवि अग्रवाल ने सभी अतिथियों, प्रतियोगियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए आभार जताया। इस दौरान ज्योति अग्रवाल, अलका, नीता तायल, नीता बंसल, नीलू अग्रवाल, नीतू, संगीता गोयल, पूनम अग्रवाल आदि सदस्याएं मौजूद रहीं।