फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kadarganj's raw ghats will be made permanent

Agra News: कादरगंज के कच्चे घाट कराए जाएंगे पक्के

Sat, 19 Oct 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Oct 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kadarganj's raw ghats will be made permanent
कासगंज। गंगा के कादरगंज घाट पर विशेष पर्व व त्योहारों पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को अब काफी सहूलियत मिलेगी। यहां श्रद्धालुओं के स्नान के लिए पक्के घाट बनाए जाएंगे। इनके निर्माण के लिए उप्र पर्यटन विभाग ने मंजूरी दे दी है। इससे श्रद्धालुओं के डूबने का खतरा भी काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

पटियाली तहसील क्षेत्र के कादरगंज घाट पर पक्के घाट निर्माण योजना को मंजूरी मिल गई है। डीएम मेधा रूपम ने पर्यटन अधिकारी को गंगा किनारे पक्के घाट निर्माण के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। इस पर पर्यटन अधिकारी हेमंत कुमार ने कादरगंज पर गंगा किनारे पक्के घाट का निर्माण के लिए योजना तैयार की। डीएम के माध्यम से योजना शासन को भेजी गई। पर्यटन अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि शासन से कादरगंज पर पक्के घाट निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। बताया कि जल्द ही कादरगंज घाट पर पक्के घाट निर्माण के लिए सर्वे कराया जाएगा। सर्वे की एजेंसी जिला अधिकारी के निर्देश पर नामित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed