फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kabaddi

कबड्डी में आगरा की कानपुर पर एकतरफा जीत

Sun, 20 Sep 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 20 Sep 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
kabaddi
 एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को प्रदेशीय महिला कबड्डी और जिमनास्टिक प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन कबड्डी में आगरा की टीम ने कानपुर को एकतरफा मुकाबले में 37-14 से शिकस्त दी। वहीं जिमनास्टिक के प्रारंभिक मुकाबले खेले गए।  
विज्ञापन

 कबड्डी के उद्घाटन मैच में लखनऊ ने मेरठ मंडल को 55-10 के बड़े अंतर से हराया। वाराणसी और आजमगढ़ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। अंत में वाराणसी ने 19-17 के अंतर से मैच जीत लिया। इलाहाबाद ने मिर्जापुर को एकतरफा मुकाबले में 56-13 से, फैजाबाद मंडल ने सहारनपुर को 30-18 से पराजित किया। अंत में झांसी की टीम ने देवीपाटन मंडल पर 34-03 से बड़ी जीत दर्ज की। निर्णायकों में प्रेमप्रकाश चौरसिया, प्रेम सिंह यादव, एनके बिंदू, केपी सिंह, ललित पाराशर और शशि प्रभा रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डा. हरी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिमनास्टिक के अंतिम मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। आरएसओ चंचल मिश्रा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन उप क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed