फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KA College became the winner of inter-college American football

Agra News: अंतर महाविद्यालय अमेरिकन फुटबाल का केए कॉलेज बना विजेता

Wed, 17 Jan 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
KA College became the winner of inter-college American football
कासगंज। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतर महाविद्यालय अमेरिकन फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन केए कॉलेज कासगंज में 16 एवं 17 जनवरी को किया गया। जिसमें केए कॉलेज कासगंज की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक रुस्तगी ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। पुरुषों की फ्लैग फुटबॉल 5-ए साइड का फाइनल मुकाबला केए कॉलेज कासगंज और एसके कॉलेज एटा के बीच हुआ। इस मैच में के ए कॉलेज कासगंज ने एसके कॉलेज एटा को 21-6 से पराजित किया। वही फ्लैग फुटबॉल 8-ए साइड में फाइनल मुकाबला फिर से केए कॉलेज कासगंज और एसके कॉलेज एटा के बीच हुआ। जिसमें दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। यह मैच ड्रॉ रहा।
विज्ञापन

महिलाओं में फ्लैग फुटबॉल 5-ए साइड में फाइनल मुकाबला केए कॉलेज कासगंज एवं डीएस कॉलेज अलीगढ़ के बीच हुआ। केए कॉलेज की टीम डीएस कॉलेज अलीगढ़ को 20-12 से पराजित किया। फ्लैग फुटबॉल 8-ए साइड में केए कॉलेज कासगंज ने डीएस कॉलेज अलीगढ़ को फाइनल मुकाबले में 20-8 से पराजित किया। इस तरह केए कॉलेज की टीम प्रतियोगिता की विजेता रही। निर्णायक की भूमिका में अजय सिंह चाहर, अजीत सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीनू धनगर एवं अनुष्का सिंह रहे। विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग डॉ. प्रवीण कुमार सिंह जादौन ने बताया कि केए कॉलेज कासगंज की सोनी और एसके कॉलेज एटा हेमंत रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इस दौरान खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed