फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jyotika Arogya Dham will investigate a team of three -member doctors

Agra News: ज्योतिका आरोग्य धाम की जांच करेगी तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम

Tue, 12 Dec 2023 11:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
Jyotika Arogya Dham will investigate a team of three -member doctors
ज्योतिका आरोग्य धाम की जांच करेगी तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम
विज्ञापन

- सीएमओ ने दिए दो दिन में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। निजी क्लीनिक पर प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। सीएमओ ने जांच टीम को दो दिन के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
नगर में फूलबाग के पास ज्योतिका आरोग्य धाम के नाम से क्लीनिक संचालित हो रहा है। मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी अरुण कुमार की 22 वर्षीय पत्नी रेनू की प्रसव के बाद मौत हो गई थी। परिजनों ने यहां तैनात डाक्टर और स्टाफ पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है था। परिजन ने जिला अस्पताल के बाहर जाम लगाकर लापरवाही का आरोप लगाकर डाक्टर के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार को मौके पर भेजकर क्लीनिक को सील करा दिया था। तीन दिन में संचालक से जवाब मांगा था।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ ने क्लीनिक के पंजीकरण, डाक्टर की डिग्री और इलाज में बरती गई लापरवाही की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की। जिसमें सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. संजीव राव बहादुर, डॉ. विजेंद्र सिंह और प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद शुक्ला को नामित कर दो दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मृत्यु के बाद क्लीनिक को सील करा दिया गया था। अब जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed