{"_id":"56f98b404f1c1b6521f00220","slug":"jwellers-strike-on-central-minster-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार कठेरिया को घेरने पहुंचे सराफा व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार कठेरिया को घेरने पहुंचे सराफा व्यापारी
अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल के 27वें दिन सराफा व्यापारी तीसरी बार केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया का घर घेरने पहुंचे। दोपहर में एमजी रोड स्थित प्रतिष्ठान पर धरने के बाद व्यापारियों ने बाइक रैली निकालकर खंदारी का रुख किया और केंद्रीय मंत्री कठेरिया से समर्थन मांगा। कठेरिया ने वित्त मंत्री की जगह केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से मुलाकात कराने का भरोसा दिलाया है।
हड़ताल के 27वें दिन सोमवार को सराफा व्यापारियों ने मोहन लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में एमजी रोड पर धरना दिया। उन्हें लायंस क्लब के जितेंद्र चौहान और क्रेडाई के संतोष कटारा ने अपना समर्थन दिया। धरनास्थल पर सरकार के प्रतिनिधि के रूप में सेंट्रल एक्साइज के दो अधिकारी आए और मीटिंग का निमंत्रण दिया, लेकिन व्यापारी एक्साइज बैठक में जाने को तैयार नहीं हुए। सभा के बाद व्यापारी बाइक रैली के रूप में नारे लगाते हुए खंदारी स्थित केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया के घर पहुंचे। यहां कठेरिया ने व्यापारियों से कहा कि उनकी मांग जायज हैं। वह उन्हीं के वोट से सांसद चुने गए हैं। हर संभव स्तर पर उनकी मांग को पहुंचाएंगे। व्यापारियों ने इस पर कहा कि अगर उनकी सुनवाई न हुई तो दिन रात मंत्री के निवास पर ही धरना दिया जाएगा।
इस दौरान टीएन अग्रवाल, अरुण प्रकाश मुरारी लाल फतेहपुरिया, विजय कुमार, नीरज कुमार, विनोद जौहरी, श्याम और राहुल खेरली सहित दर्जनों सराफा व्यापारी मौजूद रहे। श्री सराफा कमेटी के सचिव देवेंद्र गोयल ने बताया कि मंगलवार को किनारी बाजार तिराहे पर धरना दिया जाएगा।