फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Junior student opened fire on senior at bsa college matura

मथुरा: घूरने पर जूनियर छात्र ने सीनियर पर चलाईं गोलियां, कॉलेज में मच गई भगदड़

Sat, 06 Feb 2021 05:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Feb 2021 05:50 PM IST
सार

  • जूनियर ने सीनियर छात्रा पर दागी गोलियां, पुलिस के पहुंचने से पहले भागा हमलावर
  • जानलेवा हमले में जूनियर छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस लगातार दे रही है दबिश

विज्ञापन
Junior student opened fire on senior at bsa college matura
मथुरा: घटना के बाद कॉलेज में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बीएसए कॉलेज में शनिवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से भगदड़ मच गई। गोलियां विधि संकाय द्वितीय वर्ष के छात्र ने सीनियर (तृतीय वर्ष) छात्र पर चलाईं। छात्र को गोली नहीं लगी। वह बाल-बाल बच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर छात्र भाग गया। पीड़ित छात्र की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीएसए कॉलेज में विधि संकाय के द्वितीय वर्ष में विवेक चौधरी निवासी औरंगाबाद और राहुल विकल निवासी शेरगढ़ विधि संकाय में तृतीय वर्ष का छात्र है। दोनों छात्रों में शुक्रवार को घूरकर देखने को लेकर विवाद हो गया था। उस वक्त साथी छात्रों ने उनका झगड़ा खत्म कर दिया, लेकिन विवेक ने राहुल को देख लेने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह 11 बजे विवेक चौधरी कॉलेज पहुंचा। आरोप है कि उसने तमंचे से लाइब्रेरी के पास खड़े राहुल पर दो गोलियां दाग दीं। राहुल ने छिपकर अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज से कॉलेज कैंपस में भगदड़ मच गई। छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक दहशत में आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर फोर्स के साथ कोतवाल सूरज कुमार शर्मा और कृष्णानगर चौकी प्रभारी राकेश यादव पहुंच गए। उससे पहले ही हमलावर भाग गया। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटाई। पीड़ित छात्र राहुल की तहरीर पर विवेक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे खराब

जिले के सबसे बड़े कॉलेज में शुमार बीएसए कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज खंगालने गई पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा। कारण सभी सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए थे। प्राचार्य डॉ. बबीता अग्रवाल ने बताया कि आए दिन बंदरों के कारण तार टूटने से यह सीसीटीवी कैमरे खराब हो जाते हैं।

जिस गाड़ी से आरोपी छात्र आया था। उस पर विहिप लिखा हुआ था। कॉलेज की प्राचार्य बबीता अग्रवाल का कहना है कि इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी छात्र को रस्टिकेट किया जाएगा। किसी भी कीमत पर कॉलेज का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बीएसए कॉलेज में गोलियां चलने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी छात्र की तलाश में पुलिस जुटी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी सिटी ने कॉलेज में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed