फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   junior doctors beating Patient caregiver often

इलाज कराने आते हैं मरीज, जख्मी होकर लौटते हैं तीमारदार, जानें ऐसा क्यूं होता है इस अस्पताल में

Tue, 29 May 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 29 May 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
junior doctors beating Patient caregiver often
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
ये एसएन है समझे, बहुत पिटोगे। एसएन मेडिकल कालेज में जूनियर डाक्टर ने तीमारदारों को यूं ही धमकाया। इसकी शिकायत महिला तीमारदार ने 100 नंबर पर कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस पहुंची और डाक्टर के खिलाफ लिखित में शिकायत मांगी। डाक्टर के माफी मांगने के बाद समझौता हो गया। हालांकि यह कोई नहीं बात नहीं है यहां अक्सर ऐसा होता है। 

तीमारदार यदि मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने को लेकर डॉक्टर से शिकायत कर दे तो उसकी पिटाई कर दी जाती है। तीमारदारों को मार-मारकर जख्मी कर दिया जाता है। 
विज्ञापन

junior doctors beating Patient caregiver often
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
ताजा मामला मेडिसिन विभाग में सामने आया है। यहां मथुरा का मरीज पिछले गुरुवार से भर्ती है। उनको सांस संबंधी परेशानी है। दोपहर में जूनियर डाक्टर मरीज के पास आए और बोले भाप लगवा ली। 

मरीज के साथ उस समय उनकी पत्नी, बेटा और बेटी थे। एक महिला तीमारदार ने कहा कि भाप नहीं लगी है। इस पर जूनियर डाक्टर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। 

एक महिला तीमारदार ने टोका और सभ्यता से बात करने को कहा। इस पर जूनियर डाक्टर भड़क गया और अभद्र भाषा बोलने लगा।महिला तीमारदार ने फोन निकाला तो फोन छीन लिया।

junior doctors beating Patient caregiver often
डायल 100
अन्य तीमारदारों ने डाक्टर से जिरह की और फोन मांगा। इस पर डाक्टर ने कहा कि ये एसएन है, समझे, यहां तुम सब पिटोगे और कोई बचाने वाला भी नहीं है। 

काफी देर बाद फोन वापस किया। मरीज की बेटी ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस आई, शिकायतकर्ता ने डाक्टर के गलत व्यवहार की शिकायत की और माफी मांगने को कहा। 

जूनियर डाक्टर नहीं माना तो पुलिस ने आरोपी डाक्टर के खिलाफ शिकायत लिखकर देने को कहा। ये देख डाक्टर के तेवर ढीले हुए और माफी मांग कर समझौता कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed