फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jumma-e-Wida prayers were held inside the Jama Masjid

Agra News: जामा मस्जिद में अंदर ही हुई जुमा अलविदा की नमाज

Fri, 28 Mar 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Jumma-e-Wida prayers were held inside the Jama Masjid
शहर की जामा म​स्जिद से जुमा अलविदा की नमाज अदा कर निकलते लोग।
कासगंज। शहर में जुमा अलविदा पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद और उसके बाहर अहाते में टेंट लगाकर नमाज पढ़ने का इंतजाम किया गया, लेकिन प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने अहाते में नमाज अदा नहीं करने की बात कही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मना करने पर लोगों ने मस्जिद के अंदर परिसर में ही अलविदा जुमा की नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा-चौकसी बनी रही। पुलिस ने सतर्कता बनाए रखी। शासन स्तर से सड़क पर नमाज अदा नहीं करने के निर्देश दिए गए थे। सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने को प्रतिबंधित किया गया। ऐसी स्थिति में जामा मस्जिद प्रबंधन ने रोजेदारों के लिए जामा मस्जिद के बाहर अहाते में नमाज अदा करने के लिए टेंट लगाया था। इस पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने टेंट में नमाज अदा नहीं करने के लिए कहा। प्रशासन व पुलिस के इस प्रस्ताव को जामा मस्जिद प्रबंधन ने मान लिया। प्रशासनिक अधिकारियों को बताया गया कि टेंट धूप से बचाव के लिए लगाया गया है। हालांकि कोई विरोध लोगों ने नहीं किया। शांति पूर्वक ही जुमा अलविदा की नमाज अदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed