{"_id":"616cf295d16c65793c310bdd","slug":"jumbo-pack-waiting-for-48-hours-trouble-due-to-dengue-viral-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट: आगरा में ब्लड बैंकों पर भीड़, जंबो पैक के लिए 48 घंटे तक इंतजार, डेंगू-वायरल बुखार से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट: आगरा में ब्लड बैंकों पर भीड़, जंबो पैक के लिए 48 घंटे तक इंतजार, डेंगू-वायरल बुखार से परेशानी
Mon, 18 Oct 2021 11:21 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:21 AM IST
सार
आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या 332 हो गई है। यह बीते 10 साल का रिकॉर्ड है। इससे पहले वर्ष 2018 में डेंगू के सबसे ज्यादा 194 मरीज मिले थे। विशेषज्ञ दिवाली तक डेंगू का खतरा और बता रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
आगरा: लोकहितम् ब्लड बैंक पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू-वायरल बुखार के आसपास के जिलों के मरीजों ने आगरा की ब्लड बैंकों पर भार बढ़ा दिया है। ब्लड बैंकों में मरीजों के परिजनों की भारी भीड़ जुटी हुई है। स्थिति यह है कि एक तीमारदार को जंबो पैक के लिए 48 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोकहितम ब्लड बैंक के निदेशक अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि जिले की 21 ब्लड बैंकों में जंबो पैक के लिए मरीजों के जो पर्चे आ रहे हैं, उनमें आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, कासगंज, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस के मरीज भी हैं। इनमें से 80 फीसदी मरीज आगरा के ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी के संबंधित शहर में इलाज करा रहे हैं। वहां जंबो पैक की किल्लत के चलते आगरा से पैक लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
जंबो पैक की मांग में 10 फीसदी का और इजाफा
उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन में जंबो पैक की मांग में 10 फीसदी का और इजाफा हुआ है। अब 280 से 325 जंबो पैक की आपूर्ति हो रही है। प्लाज्मा के 550 से 650 यूनिट और रक्त की 200 से 250 यूनिट तक की पूर्ति हो रही है। ऐसे में तीमारदारों को जंबो पैक के लिए 24 से 48 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। मांग बढ़ने पर ब्लड बैंक में एक और एफेरेसिस मशीन मंगवाई है। सोमवार तक मशीन ब्लड बैंक को उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
मशीनों में आने लगी तकनीकी दिक्कत
समर्पण ब्लड बैंक के निदेशक बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि जंबो पैक की मशीन से 24 घंटे में 15-16 पैक की प्रक्रिया पूरी होती है। बीते 50 दिन से मशीनें लगातार संचालित हो रही हैं। इससे इनमें तकनीकी दिक्कत भी आ रही है। ऐसे में ब्लड बैंक पदाधिकारी अतिरिक्त तकनीकी टीम की सेवाएं ले रहे हैं, जिससे किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल उसे ठीक कराया जा सके।
आगरा में डेंगू के छह मरीज समेत सात मरीज मिले
एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से आगरा के सबसे ज्यादा छह मरीज हैं। हाथरस का एक मरीज है। अभी वार्ड में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है। नौ मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि छह नए मरीज मिलने से डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 332 हो गई है।
किसानों की जीत: इनर रिंग रोड घोटाले में एफआईआर के लिए प्रशासन ने दी तहरीर, 26 दिन से दे रहे थे धरना