फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jumbo pack of Rs 6200 will be available in the blood bank of SN Medical College Agra

सहूलियत: एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में 6200 रुपये का मिलेगा जंबो पैक

Sun, 31 May 2020 04:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 May 2020 04:02 PM IST
सार

  • आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में जंबो पैक की सुविधा जल्द मिलेगी। नो प्रोफिट-नो लोस की योजना पर इसकी कीमत 6200 रुपये तय की गई है।

विज्ञापन
Jumbo pack of Rs 6200 will be available in the blood bank of SN Medical College Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने शासन से अनुमति मांगी है। जंबो पैक की यह कीमत एसजीपीजीआई, केजीएमयू और आरएमएल से भी कम है। निजी ब्लड बैंक में जंबो पैक के लिए सात से नौ हजार रुपये तक वसूले जाते हैं। 
विज्ञापन


इसमें बीपीएल कार्डधारक, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, एनीमिया, एचआईवी, जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को निशुल्क जंबो पैक देने का भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन



इसके लिए आवश्यक एफेरेसिस मशीन पहले से ही स्थापित हो चुकी है। एसएन कॉलेज के इस प्रस्ताव को डीजीएमई ने स्वीकार करते हुए शासन को पत्र भेजकर सेवा शुरू कराने की मंजूरी मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कब पड़ती है जंबो पैक की जररूत ?

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि जंबो पैक की जरूरत डेंगू के इलाज, एनमिक, गर्भवती महिला और किसी अन्य गंभीर बीमारी से शरीर की प्लेटलेटस कम होने पर पड़ती है। इससे एक बार में 80 हजार तक प्लेटलेट्स बढ़ जाती हैं।

प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि जंबो पैक की सुविधा शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, शासन की अनुमति का इंतजार है।


डॉक्टर समेत दो ने दान किया प्लाज्मा

कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ. दुर्गेश कुमार और पैथोलॉजी विभाग के
क्लर्क चंदन सिंह ने कोरोना के मरीजों के लिए प्लाज्मा दान किया है। इन दोनों ने नोएडा के एसएसपीजी एंड
पीजीटीआई में प्लाज्मा दान किया है। 

एसएन मेडिकल कॉलेज के सहयोग से यह प्रकल्प चल रहा है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के डॉ. आरके सिंह भी प्लाज्मा दान कर चुके हैं। यह भी कोरोना के संक्रमण से ठीक होने के बाद नोएडा में प्लाज्मा दान करने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed