फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   juma namaz, tight security, police alart

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई जुमा की नमाज

Sat, 11 Jun 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
juma namaz, tight security, police alart
कासगंज में जुमें की नमाज को लेकर बड्डू नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते एसपी रोहन प? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। मस्जिदों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते दिखे। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने भी पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद और उससे जुड़े इलाकों में पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। गंजडुंडवारा, सहावर में भी अफसर सक्रिय दिखे। मुस्लिम संगठनों के बाजार बंदी आह्वान का प्रभाव गंजडुंडवारा व सहावर में नजर आया।
विज्ञापन

नूपुर शर्मा की टिप्पणी के चलते बदली स्थितियों के मद्देनजर जिले को छह जोन और 30 सेक्टर में बांट दिया गया है। अपने-अपने क्षेत्र के मुताबिक प्रशासन व पुलिस के अधिकारी बृहस्पतिवार रात से ही पूरी सतर्कता बरतते रहे। शुक्रवार को सुबह से ही भ्रमण पर निकल आए। दोपहर में जुमे की नमाज संपन्न हो जाने के बाद भी अफसर सक्रिय दिखे। एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, एएसपी अनिल कुमार, सीओ डीके पंत सहित गश्त करते दिखे।
विज्ञापन

ड्रोन से रखी गई नजर
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन से भी निगरानी की गई। मस्जिदों एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन उड़ते दिखे। जिससे किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को पकड़कर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में शांतिपूर्वक जुमे की नमाज संपन्न हुई है। नमाज को लेकर पुलिसबल की तैनाती जिलेभर में की गई। पुलिस अधिकारियों ने भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखी।
- रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
ज्ञापन देकर नूपुर शर्मा पर कार्रवाई की मांग
कासगंज/गंजडुंडवारा/सहावर/पटियाली/ अमांपुर। मुस्लिम संगठनों के बाजार बंदी आह्वान पर जिले में गंजडुंडवारा व सहावर कस्बों में बाजार बंदी का प्रभाव नजर आया। कासगंज शहर, पटियाली, अमांपुर, सिढ़पुरा में बाजार बंदी का प्रभाव नजर नहीं आया। बाजार बंदी के आह्वान को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। सहावर में भाजपा पूर्व प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की ज्ञापन सौंपकर मांग उठाई।
भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक डिबेट में पैगंबर हजरत मोहम्मद के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम संगठनों ने पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार बंदी का आह्वान किया था। इसका सर्वाधिक प्रभाव गंजडुंडवारा व सहावर कस्बे में नजर आया। गंजडुंडवारा के मोहल्ला खेरू के कपड़ा बाजार, मोहल्ला आबाजी बाजार, सब्जी मंडी, टीन बाजार, एटा रोड, सहावर रोड व अन्य बाजारों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुकानें बंद कर कार्रवाई की मांग की। हालांकि कोई प्रदर्शन नहीं हुआ। यहां एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव व एएसपी अनिल कुमार सिसोदिया मुस्तैद दिखे।
सहावर कस्बे में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। यहां समाजसेवी शहजाद सैफी के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। शहजाद सैफी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता के बयान से मुस्लिम समाज के लोगों को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ अनुशासन की कार्रवाई की है जो उचित है, लेकिन आपसी भाईचारे के लिए कानूनी कार्रवाई भी आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुस्लिम समाज के अन्य लोग उनके साथ मौजूद थे।

कासगंज शहर और पटियाली , अमांपुर, सिढ़पुरा में भी पुलिस का सख्त पहरा था, लेकिन यहां बाजार बंदी का प्रभाव मामूली ही दिखा। भरगैन में एएमयू के पूर्व छात्र रिहान अहमद ने राष्ट्रपति को ट्विटर के माध्यम से भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed