{"_id":"609fabd8955ff9473f5c44c3","slug":"judicial-magistrate-epidemic-committee-will-hear-public-grievances-every-day-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: शिकायतों की रोज दोपहर 12 बजे से सुनवाई करेगी महामारी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: शिकायतों की रोज दोपहर 12 बजे से सुनवाई करेगी महामारी समिति
Sun, 16 May 2021 10:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 May 2021 10:19 AM IST
सार
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर आगरा में कोविड मरीजों के बेहतर उपचार एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए समिति का गठन किया है। यह समिति रोज लोक शिकायतों की सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के अस्पतालों में इलाज में लापरवाही हो या अधिक बिल वसूली। जांच नहीं हो रहीं या रिपोर्ट मिलने में देरी। दवाएं नहीं मिलने से ऑक्सीजन की किल्लत, सैनिटाइजेशन न होना। कोविड महामारी से जुड़ी हर शिकायत की सुनवाई रोजाना दोपहर 12 बजे से नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित महामारी लोक शिकायत समिति करेगी।
विज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर जिले में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जो कोविड मरीजों के बेहतर उपचार एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेगी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार की अध्यक्षता में एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकान्त अवस्थी एवं एसएन मेडिकल कॉलेज के आचार्य डॉ. मनीष बंसल समिति के सदस्य हैं। समिति रोजाना दोपहर 12 बजे नगर निगम परिसर में बने कमांड कंट्रोल रूम पर जन शिकायतों की सुनवाई करेगी। कोई भी व्यक्ति समिति के समक्ष लिखित प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के लिए तहसील में एसडीएम से शिकायत कर सकते हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जनहित याचिका के अनुपालन में यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति संबंधित एसडीएम पर सीधे जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सभी एसडीएम ऐसी शिकायतों को जनपद स्तर पर गठित महामारी लोक शिकायत समिति के लिए भेजेंगे।
विज्ञापन
मंडल में छह दिन रह कर निगरानी करेंगे नोडल अधिकारी
उधर, कोरोना प्रभावित मरीजों के उपचार एवं संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए शनिवार को शासन ने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। छह दिन रहकर जिलों की रिपोर्ट शासन के लिए बनाएंगे। आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता आगरा के नोडल अधिकारी बनाए हैं।
जल निगम प्रबन्ध निदेशक व नगर विकास सचिव अनिल कुमार को मैनपुरी, यूपीएसआईडीसी के सीईओ मयूर माहेश्वरी को मथुरा और आईएएस रिगिज्यान सैम्फिल को फिरोजाबाद का नोडल अधिकारी बनाया है। इन्हें शनिवार से जिलों में सप्ताहभर के लिए कोविड नियंत्रण कार्यों की समीक्षा करनी है।