फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   judgment

दो भाइयों सहित चार दोषियों को चार साल का कारावास

Tue, 18 Aug 2020 05:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
judgment
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ में पांच साल पहले मामूली विवाद के बाद एक पक्ष के चार लोगों को गंभीर रूप से घायल करने वाले दो भाइयों सहित चार लोगों को स्पेशल जज रेप एंड पॉक्सो द्वितीय निधि ने चार-चार साल के कारावास की सजा सुनाई है। उन पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा के गांव तखरऊ में 24 जनवरी 2015 को झोपड़ी रखने को लेकर समीद अली और अंसार अली के बीच विवाद के बाद गाली गलौज हुई। जानकारी होनेे पर दोनों के परिवार के लोग और महिलाएं भी वहां पहुंच गए। उनके बीच भी जमकर गाली गलौज हुआ। इसी बीच समीद अली ने अपने परिवार के अमीद अली, इरशाद, दिलशाद के साथ मिलकर अंसार अली की पिटाई कर दी। बचाने पर अंसार के परिवार के संसार अली, सायरा बेगम, नूरजहां, चुन्नी को गंभीर चोटें पहुंचाईं।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज रेप एंड पॉक्सो द्वितीय निधि की अदालत में की गई। अभियोजन की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक सहित घायलों ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी। गवाही के आधार पर स्पेशल जज ने चारों को दोषी पाया। एडीजीसी मुकुल रायजादा ने उनको कड़ी सजा देने की दलील दी। स्पेशल जज निधि ने चारों को चार-चार साल की सजा सुनाई है। उन पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed