फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JSY Sterilization Scam Allegedly Buried: Fake Deliveries Used to Siphon Funds

UP: 25 बार प्रसव और 5 बार महिला की नसबंदी, जननी सुरक्षा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा; जो फाइलों में दब गया

Mon, 06 Apr 2026 09:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 09:31 AM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद सीएचसी में फर्जी प्रसव और नसबंदी दिखाकर लाखों रुपये के घोटाले का मामला एक साल बाद भी अधूरा है। जांच लंबित है और दोषी कर्मचारियों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
JSY Sterilization Scam Allegedly Buried: Fake Deliveries Used to Siphon Funds
जननी सुरक्षा योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) और नसबंदी घोटाले की जांच दबा दी गई है। साल भर हो जाने पर भी जांच पूरी नहीं हो सकी। दोषी आशा और स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ पर कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

बीते साल ऑडिट सत्र में फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 2021-2024 सत्र में फर्जी जेएसवाई-नसबंदी का मामला पकड़ा गया था। एक-एक महिला के 20-25 बार प्रसव और 3-5 बार नसबंदी करा दी। कृष्णा के 25 बार प्रसव व 5 बार नसबंदी, कस्तूरी देवी के 19 बार प्रसव व एक बार नसबंदी, सुनीता और मछला देवी के 18-18 बार प्रसव और तीन-तीन बार नसबंदी दिखाकर घोटाला किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 महिलाओं के दो साल में 116 बार प्रसव और 19 बार नसबंदी दर्शाते हुए 1.88 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए गए। इस घोटाले में आशाओं और स्टाफ के बयान भी हुए। इसके बाद भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि घोटाले रुपयों की रिकवरी हो गई है। अभी जांच चल रही है।
 
विज्ञापन

शासन स्तर से होती जांच तो फंस जाते अधिकारी
जेएसवाई घोटाले की शासन स्तर से जांच नहीं की गई। शासन स्तर से घोटाले की जांच में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी भी फंस सकते थे। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने ही मामले की जांच की, जिसके चलते सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

 

चार के खिलाफ दर्ज हुआ था प्राथमिकी
 घोटाले में स्वयं सहायता समूह का संचालक अशोक कुमार, ब्लॉक लेखा प्रबंधक नीरज अवस्थी-अजहर, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी गौरव थापा, डाटा एंट्री ऑपरेटर गौतम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed